शाहजहांपुर: गोदाम में चोरी करने के बाद सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए चोर

Spread the love

 

 

नेशनल हाईवे पर चौक कोतवाली इलाके के गांव मौजमपुर के पास ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट से संबद्ध इंस्टाकार्ट के गोदाम से चोरों ने शटर काटकर 1.34 लाख रुपये कैश और डीवीआर चोरी कर लिया। सीओ सिटी पंकज पंत ने चौक कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर जाकर जांच की। तहरीर पुलिस को दे दी गई है।

हमीरपुर जिले के रहने वाले गोदाम के प्रबंधक सुरेश कुमार के मुताबिक, बुधवार की रात करीब 10 बजे गोदाम बंद कराया था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे स्टाफ जब गोदाम खोलने आया तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। गोदाम के दाहिनी तरफ लगा शटर तोड़कर चोर भीतर दाखिल हुए। इसके बाद दराज में रखी लाॅकर की चाभी निकाली। इसमें रखे 1.34 लाख रुपये चोरी कर लिए। चोर सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी ले गए। सूचना पर सीओ सिटी पंकज पंत, इंस्पेक्टर चौक कोतवाली अश्विनी कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। उन्होंने घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की। इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। कई संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Spread the love
और पढ़े  लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर टैंकर से टकराने के बाद पलट गई स्लीपर बस, 20 यात्री घायल
  • Related Posts

    UP- लोहिया अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने तोड़फोड़-मारपीट की

    Spread the love

    Spread the loveडॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार सुबह सात बजे के करीब मरीज की मौत पर हंगामा और बवाल हुआ। 45 वर्षीय पुरुष को निमोनिया की शिकायत…


    Spread the love

    भाजपा नेता की हत्या- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला

    Spread the love

    Spread the loveगोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले…


    Spread the love