मुजफ्फरनगर में 4 कांवड़ियों की मौत, एक कैंटर के नीचे सो रहा था, टायरों से कुचला

Spread the love

 

पुरकाजी व खतौली में अलग अलग हादसों में चार शिवभक्त कांवड़ियों की मौत हो गई। एक महिला कांवड़िया घायल हो गई। मृतकों के शव मोर्चरी व घायल महिला को उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। पुरकाजी में कुछ कांवड़िये बुधवार देर रात कैंटर में हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे थे। उनके कुछ साथी पीछे रह गए थे। कैंटर रोककर चालक व अन्य कांवड़िये अपने साथियों का इंतजार कर रहे थे। कुछ देर बाद चालक कैंटर लेकर चलने लगा, तभी कैंटर के नीचे सो रहे एक अन्य कांवड़िये महेश (29) निवासी मध्य प्रदेश हाल निवासी रोहिणी दिल्ली की कैंटर से कुचलकर मौत हो गई।

 

इसके अलावा रोहिणी दिल्ली निवासी रोहित (25) अपने दो साथियों के साथ कांवड़ लेने जा रहा था। वह अचानक एक वाहन के आगे कूद गया। घायल हालत में उपचार के लिए ले जाने पर उसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया।

वहीं गाजियाबाद के इंद्रापुरम निवासी विपिन (20) राजकुमार (20) तथा महिला अंजलि बाइक से हरिद्वार होते हुए तुंगनाथ जा रहे थे। खतौली में नेशनल हाईवे बाईपास पर बुढ़ाना अंडरपास के निकट सामने से आई स्कूटी ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल विपिन व राजकुमार की अस्पताल में मौत हो गई। महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Spread the love
और पढ़े  irport: जिन्होंने दी जमीन, उन्होंने भरी पहली उड़ान, नोएडा से लखनऊ गए किसान, CM से मुलाकात
  • Related Posts

    हादसा: ओवर स्पीड में दौड़ रही डबल डेकर बस एक्सप्रेसवे पर पलटी, 21 यात्री घायल, कई की हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के बदायूं में वाराणसी से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस गंगा एक्सप्रेसवे पर नौली हरनाथपुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 21 यात्री…


    Spread the love

    राममंदिर: ट्रस्ट में कोई पद नहीं फिर भी ये व्यक्ति बना बैठा है पावरफुल, रिश्तेदार इनके नाम पर करते हैं उगाही

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर के निर्माण सहायक गोपाल राव का ट्रस्ट में कोई पद नहीं है, मगर उनकी शक्तियां अपार हैं। वह भी महासचिव चंपत राय की तरह अपने नाम…


    Spread the love