Fire: ओल्ड गोविंदपुरा- 4 मंजिला इमारत में लगी आग, झुलसकर 2 लोगों की हुई मौत, दो की हालत नाजुक

Spread the love

 

 

शाहदरा जिला के जगतपुरी स्थित ओल्ड गोविंदपुरा के चार मंजिला इमारत में मंगलवार रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंची। इमारत में 10 लोग फंसे थे। पुलिस व दमकल कर्मियों ने पड़ोसियों की मदद से 6 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया।

वहीं, चार लोग पहली मंजिल पर फंस गए। किसी तरह दमकलकर्मी इमारत के अंदर दाखिल हुए और चारों को बाहर निकालकर हेड गेवार अस्पताल भेजा गया, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की शिनाख्त तनवीर (28) और नुसरत के रूप में हुई है। वहीं, आग में झुलसे फैजल और आसिफ (18) को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

 

दमकलकर्मियों ने करीब पौने दो घंटे में किसी तरह आग पर काबू पाया। फिलहाल मौके पर कूलिंग का काम जारी है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। क्राइम टीम और एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया है।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8.45 बजे उनकी टीम को सूचना मिली कि ओल्ड गोविंदपुरा की एक इमारत में आग लग गई है। खबर मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। करीब 35 से 40 गज की इमारत में ग्राउंड फ्लोर के अलावा ऊपर तीन मंजिल बनी हुई थी।

और पढ़े  Train-: ट्रेन यात्रा से पहले जानें, रेलवे ने आज के लिए कैंसिल की कई ट्रेनें, देखें लिस्ट

दमकल की गाड़ी अंदर नहीं जा सकती थी। मेन रोड से पाइप जोड़कर घटना स्थल तक पानी पहुंचाया। मौके पर पहुंचे बचाव दल ने सबसे पहले ऊपरी मंजिलों से छह लोगों को सुरक्षित निकाला। जांच के दौरान पता चला कि पहली मंजिल पर मोबाइल की लिथियम बैटरी का गोदाम है। आग वहां लगी है और लोग वहां फंसे हैं।

दमकल कर्मियों ने किसी तरह पहली मंजिल की आग को काबू किया और अंदर घुस बाद में चारों को वहां से निकालकर अस्पताल भेजा गया। झुलसने से दो की मौत हो गई जबकि दो बुरी तरह जख्मी है। घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल था। पुलिस मौके पर तैनात थी। दमकलकर्मी इमारत की तलाशी ले रहे थे।


Spread the love
  • Related Posts

    टीएमसी में टूट के बाद अभिषेक बनर्जी ने संभाला मोर्चा, पार्टी सांसदों के साथ ओम बिरला से मिलने पहुंचे

    Spread the love

    Spread the loveतृणमूल कांग्रेस के 20 सांसदों द्वारा नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया में विलय का दावा किए जाने के बाद पार्टी ने मोर्चा संभाल लिया है। इस राजनीतिक संकट…


    Spread the love

    दिल्ली कैपिटल्स में बदलाव की तैयारी: गांगुली बनेंगे डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट, युवराज को भी मिली नई जिम्मेदारी

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर और दो विश्व कप विजेता टीमों के हीरो युवराज सिंह आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के साथ बल्लेबाजी कोच के रूप में जुड़ने…


    Spread the love