CAR Accident:- कार के उड़ गए चिथड़े..जालंधर-पठानकोट हाईवे पर हुआ हादसा, खंभे से टकराई गाड़ी, एक की मौत

 

 

पंजाब के जालंधर में भयानक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक कार अनयंत्रित होकर हाईवे किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर वीरवार सुबह यह हादसा हुआ है। थाना मकसूदां के अधीन आते गांव रायपुर रसूलपुर के पास तेज रफ्तार वरना कार हादसे का शिकार हो गई। खंभे से टकराने के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार व्यक्ति की मौत हुई है। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस घटना स्थल पर हादसे के कारणों की जांच करने में जुटी है। शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया है।

और पढ़े  झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई के हवाले: CM मान ने मानी परिवार की मांग, गृहमंत्री के दाैरे से पहले एलान
  • Related Posts

    परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: जांच के लिए मानसा पहुंची CBI,पुलिस ने टीम को सौंपी मामले से संबंधित फाइल

    पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच के लिए  सीबीआई की टीम मानसा पहुंच गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के परविंदर सिंह…

    हमने पकड़ी 20 हजार करोड़ की ड्रग: अमित शाह का CM मान से सवाल, पंजाब में ड्रग पुड़िया बनकर कैसे आई?

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विजयदशमी के अवसर पर मंगलवार शाम लुधियाना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) की भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला बोला। गृह मंत्री ने…