दरिंदा पिता: मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग बेटी से कई बार किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर चला पता 

Spread the love

 

 

नियाठेर थाना क्षेत्र के एक गांव में अधेड़ (57) ने मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग से कई बार दुष्कर्म किया। इस बीच नाबालिग गर्भवती हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि वह मानसिक रूप से कमजोर 16 वर्षीय बेटी के साथ रहता है।

पड़ोसी गांव के 57 वर्षीय विशंबर नामक व्यक्ति का उसके घर कई माह से आना जाना था। आरोप है कि अधेड़ ने उसकी बेटी को घर में अकेला पाकर उसकी मानसिक हालत का फायदा उठाते हुए कई बार दुष्कर्म किया। बेटी गर्भवती हुई तो उसे जानकारी हुई।

 

इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को नगलिया बल्लू-अलीपुर बुजुर्ग मार्ग से गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

मारपीट के आरोप में तीन पर केस
बहजोई पुलिस ने गांव अतरासी निवासी रामरहीम की तहरीर पर नाली की सफाई के दौरान मारपीट करने के आरोप में तीन लोगों पर कार्रवाई की है। आरोप है कि रविवार दोपहर एक बजे बारिश बंद होने के बाद नाली की साफ सफाई करने को लेकर परिवार के ही लोगों ने घर में घुसकर गाली गलौज की थी।

विरोध करने पर ऋषिपाल और रवेंद्र को भी पीटा था। कोतवाल हरीश कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर पर गांव अतरासी निवासी मुकेश, महेंद्र और भाऊ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

और पढ़े  अयोध्या- राममंदिर दान विवाद: SC पहुंचा मामला, याचिकाकर्ता बोले- FIR के साथ सीबीआई करे पूरी जांच

पत्नी और पुत्र पर मारपीट का आरोप, रिपोर्ट
असमोली थाना क्षेत्र के गांव टांडाकोठी निवासी वीरपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें अपनी पत्नी दयावती और बेटे पर मारपीट का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। बताया कि पत्नी उसे बेवजह परेशान करती है। आए दिन बेटे जितांशु और सौरभ के साथ मिलकर उसके मारपीट करती रहती है।

रविवार शाम करीब छह बजे घर में बैठा था, तो घरेलू बात को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध किया तो लाठी-डंडों से मारा पीटा। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू की है।

हत्यारोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
हजरतनगर गढ़ी पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अली निवासी मोहल्ला चौधरियान सिरसी को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी अनुज तोमर ने बताया कि मोहम्मद अली को सिरसी मुकर्रबपुर रोड पर ईंट भट्ठे के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जमीनी विवाद में इरशाद के साथ मारपीट की थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या में आज से गूंजेगा पंचकल्याणक महोत्सव का मंगल स्वर, 923 जिन प्रतिमाओं की होगी भव्य प्राण-प्रतिष्ठा

    Spread the love

    Spread the love  रायगंज स्थित दिगंबर जैन मंदिर में बुधवार से भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हो गया। पांच दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में जैन धर्म की…


    Spread the love

    डिप्टी CM ने बताया कांग्रेस क्यों चाहती है बसपा से गठबंधन, चुनावों को लेकर किया ये खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveउप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का मानना है कि यूपी में विधानसभा चुनाव निर्धारित समय पर ही होंगे। जनगणना की प्रक्रिया चुनाव के पहले या बाद में पूरी…


    Spread the love