इनाम घोषित- भाजपा के पूर्व नेता सूर्यकांत और शशिकांत पर 50-50 हजार का इनाम, पुलिस के साथ अब STF भी तलाश में जुटेगी

Spread the love

 

 

दायूं में अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड के जरिये सैकड़ों निवेशकों की करोड़ों रुपये की कमाई डकारने के आरोपी बरेली के पूर्व भाजपा नेता सूर्यकांत मौर्य और उसके भाई शशिकांत पर कानून का शिकंजा और कस गया है। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। बदायूं पुलिस के साथ ही अब एसटीएफ भी इनकी तलाश में जुटेगी।

अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड नाम से कंपनी खोलकर दोनों भाइयों ने लोगों को मोटे मुनाफे का झांसा देकर कई करोड़ रुपये जमा कराए थे। जब रकम लौटाने का वक्त आया तो दोनों कानूनी दांवपेच खेलने लगे। सरगना सूर्यकांत तय योजना के तहत कंपनी से पहले ही अलग हो गया था। दोनों भाइयों ने कंपनी कानूनों का फायदा उठाने की कोशिश की।

 

कई मुकदमे दर्ज होने के बाद बदायूं एसएसपी ने एसआईटी गठित कर दी। हालांकि आज तक दोनों गिरफ्तार नहीं किए जा सके हैं और करीबियों की मदद से ठगी के रुपये से खरीदी संपत्ति को ठिकाने लगाने में जुटे हैं। बदायूं एसएसपी ने दोनों पर पहले 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। दोनों के खिलाफ कई मुकदमे भी दर्ज हो चुके हैं। अब डीआईजी ने दोनों पर 50-50 हजार रुपये इनाम घोषित कर दिया है।

तलाश में जुटेगी एसटीएफ : साहनी
डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि बरेली के कटरा चांद खां निवासी ठगी के आरोपी दोनों भाइयों सूर्यकांत मौर्य व शशिकांत मौर्य को अभी तक बदायूं पुलिस की एसआईटी तलाश कर रही थी। अब दोनों पर इनाम की रकम बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये कर दी गई है। एसटीएफ समेत बरेली पुलिस व अन्य एजेंसियों को भी इस बारे में पत्र भेजा गया है। जो भी दोनों भाइयों के बारे में सूचना देकर उन्हें पकड़वाएगा, उसे यह इनाम दिया जाएगा।

Spread the love
और पढ़े  हादसा: प्रधानमंत्री आपदा कोष से मृतकों के परिजन को दो लाख और घायलों को 50 हजार मुआवजा, खोज अभियान जारी
  • Related Posts

    रोडवेजकर्मियों की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायता राशि में हुई वृद्धि

    Spread the love

    Spread the loveरोडवेजकर्मियों की मृत्यु होने पर उनके अंतिम संस्कार के लिए दी जाने वाली सहायता राशि में वृद्धि की गई है। अब ऐसी स्थिति में 20 हजार रुपये की…


    Spread the love

    7 साल की उम्र में गवाएं दोनों हाथ, मुआवजे की आस में चली गई जान, अब हाईकोर्ट से आया फैसला

    Spread the love

    Spread the loveफरवरी 1997 में पप्पू सात साल का था। वह घर के बाहर खेल रहा था। बिजली विभाग की ओर से गली में सड़क पर ही ट्रांसफाॅर्मर रखा गया…


    Spread the love