चम्पावत : जिलाधिकारी विनीत तोमर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

बारिश से बंद सड़कों को खोलने का कार्य किया शुरू जिलाधिकारी श्री विनीत तोमर द्वारा आज बाराकोट के भारतोली का दौरा किया गया। पिछले कई दिनों से यहां राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 9 (टनकपुर पिथौरागढ मार्ग) पर लगातार मलबा आने से यातायात प्रभावित है । स्थिति का जायजा लेने गए जिलाधिकारी विनीत तोमर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की मलबा हटाने की प्रक्रिया में तेजी से काम किया जाए। गुना संतोला निवासी ग्रामीण लक्ष्मी दत्त ने आपबीती सुनाते हुए जिलाधिकारी को बताया कि मलबा आने से उसके ऊपर जान माल का खतरा मंडरा रहा है। जिलाधिकारी श्री विनीत तोमर द्वारा उन्हें कहा गया कि स्थिति समान्य होने तक अन्यत्र स्थान पर शिफ्ट हो जाएं जिसका किराया प्रशासन की तरफ से दे दिया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता एल डी मथेला ने बताया कि मलबे को हटाने में चार पोकलैंड कार्यरत है। उन्होंने कहा कि शाम तक रोड खुलने की पूरी संभावना है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी श्री त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, तहसीलदार विजय गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  हिमाचल-उत्तराखंड की चोटियों पर बर्फबारी: भूस्खलन से केदारनाथ यात्रा बाधित, 16 तक रुक-रुक कर बारिश होने के आसार
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…