भीषण हादसा: घर लौट रहे परिवार की कार पेड़ से टकराई,पिता-पुत्री समेत 3 की मौत, दो गंभीर घायल

Spread the love

 

खीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र में सोमवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। लखनऊ से अपने गांव गुलरिया लौट रहे परिवार की कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में पिता-पुत्री समेत तीन की मौत हो गई। परिवार के सदस्य घायल हुए हैं। घायलों का उपचार लखनऊ के अस्पताल में चल रहा है।

मृतकों में जितेंद्र कुमार उर्फ राजा पटेल (32), उनकी चार वर्षीय बेटी श्रद्धा और भाभी सीमा देवी (32) शामिल हैं। जितेंद्र बेटी श्रद्धा की अंगुली में समस्या के इलाज के लिए लखनऊ गए थे। लौटते समय सोमवार रात करीब 10.30 बजे हादसा हो गया। कार में सवार जितेंद्र की पत्नी सुषमा (30) और भतीजा शिवम (22) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को लखनऊ रेफर किया गया है।

 

कार के उड़े परखच्चे 
तेज रफ्तार होने की वजह से पेड़ से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। कार में पिछली सीट पर जितेंद्र का भतीजा हर्षित पटेल (15 वर्ष) और छह माह का बेटा मां की गोद में था। टक्कर के बाद दोनों बाहर गिर गए। दोनों को मामूली चोट आई है। मोहित ने परिजनों को कॉल कर घटना की सूचना दी। 

सूचना मिलते ही परिजन और खाद व्यवसायी अंकित वाजपेई गाड़ी से मौके पर पहुंचे। कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। सूचना पाकर भीरा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को एंबुलेंस से ओयल ट्रामा सेंटर भेजा गया, वहां जितेंद्र और उनकी बेटी को मृत घोषित कर दिया गया।

तीन गंभीर घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में सीमा देवी ने दम तोड़ दिया। इधर, पुलिस ने कार को ट्रैक्टर से खींचकर बाहर निकाला गया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में मातम पसर गया।

और पढ़े  अयोध्या- श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में दान व्यवस्था को लेकर उठे विवाद पर अयोध्या के एक और महंत की एंट्री,मिले ये संकेत...

Spread the love
  • Related Posts

    साढ़े तीन लाख शिक्षक और कर्मचारियों को कैशलेस इलाज देने की प्रक्रिया शुरू, कर्मचारियों को देनी होगी डिटेल

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के शिक्षकों और शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों के लिए बड़ी सुविधा देने की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार जल्द ही “मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस…


    Spread the love

    अयोध्या- प्रबुद्ध वर्ग के बीच पहुंची BJP, गिनाईं 12 वर्षों की उपलब्धियां

    Spread the love

    Spread the love        केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “विश्वास, विकास एवं जनकल्याण” अभियान के तहत…


    Spread the love