दर्दनाक हादसा: कार बेकाबू होकर राजा जी हवेली में घुसी,4 लोगों को रौंदा,प्रेमिका को बर्थ-डे विश करने आए युवक की मौत

 

उत्तरप्रदेश के हापुड़ जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। नेशनल हाईवे से अचानक एक कार बेकाबू होकर होटल में घुस गई। कार ने चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि प्रेमिका समेत तीन लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, हापुड़ जिले के थाना बाबूगढ़ इलाके के कुचेसर रोड़ चौपला स्थित राजा जी हवेली में यह घटना सोमवार रात साढ़े दस बजे हुई है। बुलंदशहर जिले के फरादपुर का रहने वाला युवक बाइक से प्रेमिका का बर्थडे विश करने के लिए होटल में पहुंचा था।

इसी दौरान हाईवे से एक बेकाबू कार होटल में घुस गई। यहां कुर्सी पर बैठे प्रेमी-प्रेमिका समेत चार लोगों को बेकाबू कार ने रौंद दिया। हादसे में प्रेमी अजितपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रेमिका समेत दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। मृतक दिल्ली जल बोर्ड में संविदा पर नौकरी करता है। वह सोमवार शाम पांच बजे मां को घर से बताकर आया था कि वह युवती की बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने जा रहा है। मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका भी जाहिर की है। मृतक युवक तीन बहनों में अकेला था।

प्रेमिका गढ़मुक्तेश्वर इलाके की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है।
और पढ़े  मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा: 590 दिन बाद सौरभ को इंसाफ, 126 तारीखें, 22 गवाह, हत्या से मृत्युदंड तक टाइमलाइन
  • Related Posts

    भीषण हादसा: कार-टेंपो की जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 16 घायल, चीखों से दहला इलाका

    रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास मंगलवार को कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो…

    UP- मूली उखाड़ने खेत गईं सास-बहू की मौत: युवती के सामने गई मां और भाभी की जान, बचाने के चक्कर में खुद झुलसी

    गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन के भोवापुर गांव में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के ठेकेदार की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली, जबकि एक युवती झुलस गई। तीनों सड़क…