हादसा: मिट्टी की ढाय गिरने से 3 महिला समेत 4 लोगों की माैत,दर्जनभर दबे… बचाव कार्य जारी

 

गरा के फतेहपुर सीकरी के राजस्थान सीमा में ग्राम दौलत गढ़ के पास चंबल पाइपलाइन के लिए खोदाई कार्य चल रहा है। यहां गड्ढे में से मिट्टी लेने गए दर्जनभर महिला-पुरुष ढाय गिरने से दब गए। सूचना पर राजस्थान के गहनोली थाना की फोर्स मौके पर पहुंच गई है। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घटना में तीन महिला समेत चार लोगों की माैत हो गई।

ग्राम दौलत गढ़ के पास चंबल पाइपलाइन के लिए खोदाई की गई थी। गड्ढे से पीली मिट्टी लेने के लिए कई महिला-पुरुष वहां गए थे। मिट्टी भरने के दाैरान ढाय गिर गई। इसके चलते लोग दब गए। सूचना पुलिस को दी गई। माैके पर पहुंची पुलिस ने मिट्टी में दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया है। मिट्टी में दबे लोग थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के ग्राम उत्तू के बताए जा रहे हैं।

 

बड़ी संख्या में  क्षेत्रीय लोग भी बचाव कार्य में जुटे रहे। घटना में तीन महिला समेत चार लोगों की माैत हो गई। मृतकों की पहचान अनुकूल उर्फ अंकुर, विमला देवी उर्फ बिल्ला, योगेश कुमारी और विनोद कुमारी के रूप में हुई है।

और पढ़े  बड़ा हादसा: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसा,ट्रक ने बस में मारी जोरदार टक्कर, 3 यात्रियों की मौत और 11 घायल
  • Related Posts

    नोएडा: मोबाइल चोरी के शक में युवक की पीटकर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

    रोजगार की तलाश में हरदोई से नोएडा आए प्रमोद कुमार (27) की मोबाइल चोरी के शक में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। कोतवाली फेज-1 क्षेत्र के हरौला गांव में सोमवार…

    तबाही की तरफ बढ़ रहा मानसून, अवध में चार की मौत, बिजली यूनिट करनी पड़ी बंद.. 21 जिलों में अलर्ट-स्कूल बंद

    पूरे प्रदेश में लगातार बारिश से लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। नदियों के उफनाने से कई जगह बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। कई स्थानों पर कच्चे मकान…