हल्द्वानी- सुशीला तिवारी अस्पताल को 25 दिन बाद मिली एचआईवी किट

 

 

 सुशीला तिवारी अस्पताल में 25 दिन बाद एचआईवी जांच किट पहुंच गई। इससे मरीजों ने राहत महसूस की। यहां हर रोज 45 से 50 मरीजों की एचआईवी जांच निशुल्क होती है। इस दौरान किट न होने के कारण 1225 मरीजों को बगैर जांच के यहां से बैरंग लौटना पड़ा था।

सभी सरकारी अस्पतालों में एचआईवी की जांच निशुल्क होती है। सुशीला तिवारी अस्पताल में 2300 से 2500 तक ओपीडी प्रतिदिन होती है। इनमें अधिकांश मरीजों को विभिन्न तरह की जांच के लिए सलाह दी जाती है, एचआईवी जांच भी की जाती है। बाहर से किट न आने के कारण यहां पिछले 25 दिन से जांच बंद थी। बीते बुधवार को भी करीब 40 मरीज एचआईवी जांच के लिए पहुंचे तो जांच किट न होने के कारण लौटना पड़ा था। मेडिकल कॉलेज में माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. उमेश ने बताया कि केंद्र से किट उत्तराखंड स्टेड एड्स कंट्रोल सोसायटी को आती है और वहां से विभिन्न जिलों के अस्पतालों को सप्लाई होती है। बृहस्पतिवार को किट आ चुकी हैं।

 

यह है किट का उपयोग
एचआईवी किट एक मेडिकल टेस्ट किट है। इसका उपयोग एचआईवी (ह्यूमन इम्यूनोडिफ़िशिएंसी वायरस) के संक्रमण का पता लगाने के लिए किया जाता है। एचआईवी एक वायरस है जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली पर हमला करता है और एड्स (एक्वायर्ड इम्यूनोडिफ़िशिएंसी सिंड्रोम) का कारण बन सकता है। एचआईवी किट के कई प्रकार हैं, जिनमें रैपिड टेस्ट किट जो कि रक्त या लार के नमूने का उपयोग करके एचआईवी का संक्रमण का पता लगाती हैं। एलिसा टेस्ट किट रक्त के नमूने का उपयोग करके एचआईवी के संक्रमण का पता लगाती हैं। एचआईवी किट से परिणाम जल्द मिल जाते हैं।

और पढ़े  रुद्रप्रयाग: केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक रूट पर गए पांचों ट्रैकर्स से हुआ संपर्क, सभी सुरक्षित बाहर आए

 

  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…