नोएडा- Fire: सेक्टर 2 पेंट बनाने वाली कंपनी में लगी आग, 30 दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर पाया काबू

 

नोएडा के सेक्टर 2 में पेंट बनाने वाली केमिकल कंपनी में शुक्रवार सुबह भयंकर आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर पहुंचकर 30 दमकल गाड़ियों की मदद से आग को बुझा दिया गया। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि शुक्रवार सुबह सेक्टर दो स्थित कंपनी में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर दो दमकल गाड़ियां भेजी गई थी तब पता चला कि यहां भयंकर आग लगी हुई है।  इसके बाद गौतम बुद्ध नगर के अलावा गाजियाबाद, बुलंदशहर और मेरठ से दमकल की गाड़ियां मंगाई गई और कुल 30 गाड़ियों की मदद से आज को बुझा दिया गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने आसपास की फैक्ट्रियों को बचा लिया।

 

 

और पढ़े  24 वर्षों से बहनों के स्नेह की डोर में बंधे हैं राज किशोर सिंह,रक्षाबंधन पर पूर्व मंत्री की कलाई पर सजीं सैकड़ों राखियां
  • Related Posts

    उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन लाख आउटसोर्स कर्मचारियों का बढ़ाया वेतन

    यूपी के साढ़े तीन लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को प्रदेश की योगी सरकार ने सौगात दी है। आउटसोर्स कर्मचारियों की सैलरी में 7 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।…

    अयोध्या: एनएच- 27 पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीसीएम ने मारी टक्कर, 28 लोग थे सवार

    अयोध्या में रुदौली कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब छह बजे NH-27 पर मखवापुर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। अयोध्या दर्शन के लिए लखीमपुर खीरी से जा रही…