देश में फिर बड़ी कोरोना की रफ्तार मिले 43,509 नए केस, 640 लोगों की हुई मौत

Spread the love

कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका के बीच देश में एक बार फिर संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में 43,509 कोरोना के नए केस मिले हैं और 640 लोगों की जान चली गई। वहीं इस दौरान 38,465 मरीजों ने कोरोना को मात दी। चिंता की बात ये है कि नए मामलों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या फिर से घटने लगी है। इसके साथ ही देश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 4,03,840, पहुंच गई  है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार सुबह यह जानकारी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 43,509 नए मरीज मिलने के साथ ही संख्या बढ़कर 3,15,28,114 हो गई। वहीं, लगतार दूसरे दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देश में 640 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,22,662 हो गई।


Spread the love
और पढ़े  2026 विश्व पर्यावरण दिवस- दिल्ली में 18 नमो ऑक्सीजन पार्कों का उद्घाटन, 15 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य
  • Related Posts

    फर्जी हस्ताक्षर मामले में टीएमसी मुख्यालय में घुसी सीआईडी,तलाशी ली

    Spread the love

    Spread the loveजाली हस्ताक्षर मामले की जांच के तहत अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की एक टीम मंगलवार को कोलकाता के कालीघाट इलाके में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के केंद्रीय कार्यालय में…


    Spread the love

    Shigella: केरल में शिगेला का कहर, 126 लोग संक्रमित और मासूम की मौत से दहशत, जानिए…

    Spread the love

    Spread the loveकेरल बीते कुछ वर्षों में देश का सबसे ज्यादा संक्रामक रोगों से प्रभावित राज्य रहा है, ये कहना गलत नहीं होगा। लेप्टोस्पायरोसिस रोग के मामले हों या फिर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *