हिरासत में बिक्रम मजीठिया,विजिलेंस टीम दबिश के बाद ले गई साथ, विरोध में उतरा अकाली दल

 

पंजाब विजिलेंस ने अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को हिरासत में ले लिया है। इससे पहले उनके अमृतसर और चंडीगढ़ आवास समेत नाै ठिकानों पर विजिलेंस ने दबिश दी। रेड के दाैरान बिक्रम मजीठिया की पत्नी विधायक गुनीव काैर मजीठिया भी घर पर माैजूद हैं। जांच के बाद बिक्रम मजीठिया को हिरासत में ले लिया गया है। मजीठिया ने घर से निकलने से पहले अपने दोनों बच्चों को दुलारा।

चंडीगढ़ में बाड़ फांदकर घुसे अधिकारी

सूत्रों के अनुसार बिक्रम मजीठिया के घर समेत अमृतसर में कुल नाै ठिकानों पर छापेमारी की गई है। पूरे पंजाब में 25 ठिकानों पर छापेमारी की गई है। सूत्रों के अनुसार, छापेमारी नशा कारोबार से जुडे़ मामले में की जा रही है। रेड ड्रग मनी की तलाश में हो रही है। वहीं मजीठिया के चंडीगढ़ स्थित आवास में सतर्कता अधिकारी बाड़ फांदकर घुसे।

 

बिक्रम मजीठिया के ग्रीन एवेन्यू स्थित घर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी रास्ते भी बैरिकेड लगाकर बंद किए गए हैं। पता चला है कि मजीठिया घर में ही हैं।

एजेंसियों ने कई दस्तावेज कब्जे में लिए

पंजाब सरकार की अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों की ओर से नशा तस्करी के मामले में मजीठिया के अमृतसर ग्रीन एवेन्यू स्थित घर की तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने कई दस्तावेज भी अपने कब्जे में ले लिए हैं। अभी छानबीन चल रही है और किसी को भी मजीठिया के घर की तरफ आने जाने नहीं दिया जा रहा है। आसपास के घरों और कोठियों में भी सुरक्षा कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं।

मजीठिया के घर के बाहर रास्तों पर पंजाब पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवान तैनात किए गए हैं। 

और पढ़े  किसान आंदोलन पूरे देश में फैलाने की तैयारी, पंजाबी गायक आए साथ, महिलाएं भी कदमताल के लिए तैयार

मजीठिया बोले-मेरे खिलाफ नया झूठा केस दर्ज करने की तैयारी

रेड पर बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि मैंने बहुत पहले ही कहा था कि जब भगवंत मान सरकार को नशीली दवाओं के झूठे मामले में मेरे खिलाफ कुछ नहीं मिला, तो अब मेरे खिलाफ एक नया झूठा मामला दर्ज करने की तैयारी है।

मजीठिया ने कहा कि आज विजिलेंस के एसएसपी की अगुवाई में टीम ने मेरे घर पर छापेमारी की है। भगवंत मान यह बात समझ लें, जितने भी मामले दर्ज कर लें, न तो मैं डरूंगा और न ही आपकी सरकार मेरी आवाज दबा सकती है। मैंने हमेशा पंजाब के मुद्दों की बात की है और आगे भी करूंगा। मुझे अकाल पुरख, गुरु साहिब पर पूरा भरोसा है। अंत में सच की जीत होगी।

शिरोमणि अकाली दल के नेता दलजीत सिंह चीमा मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि ये अघोषित इमरजेंसी है। सरकार की नीतियों का विरोध करने के कारण बदलखोरी का काम आप सरकार कर रही है। इससे पहले भी इस तरह की कार्रवाई की गई थी, लेकिन कुछ नहीं निकला। पूर्व विधायक एनके शर्मा ने भी कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने कहा कि घर पर कोई नहीं थी, लेकिन बावजूद इसके विजिलेंस की टीम अंदर दाखिल हुई।
  • Related Posts

    किसान आंदोलन पूरे देश में फैलाने की तैयारी, पंजाबी गायक आए साथ, महिलाएं भी कदमताल के लिए तैयार

    संयुक्त किसान मोर्चा का चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर सात दिवसीय पक्का मोर्चा जारी है। बृहस्पतिवार को प्रदेश के विभिन्न गांवों से किसान और महिलाएं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ मोर्चा स्थल पर पहुंचीं।…

    पंजाबी यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला: फीस बढ़ोतरी पूरी तरह ली वापस, 2026-27 में पुराने शुल्क ही रहेंगे लागू

    पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी ने विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए सेशन 2026-27 के लिए हाल ही में की गई फीस बढ़ोतरी को पूरी तरह वापस लेने का फैसला किया…