बदरीनाथ हाईवे भनेरपाणी और पागलनाला हुआ बंद, लगातार गिर रहा मलबा,रोके गए वाहन

 

 

दरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भनेरपानी ( पीपलकोटी) के पास दोबारा पहाड़ी से मलबा आने के कारण अवरुद्ध हो गया है। हाईवे के दोनों और बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जाने वाले और यात्रा कर लौट रहे यात्रियों के वाहनों को रोक दिया गया है।

पीपलकोटी के समीप भनेरपाणी और पागलनाला में देर रात से अवरुद्ध बदरीनाथ हाईवे सोमवार को सुबह नौ बजे सुचारु हो गया था। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि हाईवे को खोल दिया गया है। रात से यहां हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा आ गया था। जिससे हाईवे के दोनों ओर से यात्रा वाहनों की लंबी लाइन लग गई है।

 

एनएचआईडीसीएल की ओर से सुबह सात बजे से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया था, लेकिन फिर 10.30 बजे हाईवे बंद हो गया. बता दें कि हर साल बरसात में यहां पहाड़ी से भूस्खलन हो जाता है। पिछले छह माह से एनएचआईडीसीएल की ओर से यहां हाईवे का सुधारीकरण कार्य भी किया जा रहा है।

 

अलकनंदा का जलस्तर बढ़ा
चमोली जनपद के कई क्षेत्रों में रविवार को देर शाम से हो रही भारी बारिश सुबह पांच बजे थमी। बारिश के बाद सड़कों के बंद होने का सिलसिला भी शुरु हो गया है। नंदप्रयाग-नंदानगर सड़क कांडई पुल के पास अवरुद्ध हो गई है। ज्योतिर्मठ-औली सड़क, कर्णप्रयाग-गैरसैंण-पांडुवाखाल हाईवे, ज्योतिर्मठ-मलारी-नीती हाईवे, सिमली-थराली-ग्वालदम हाईवे यातायात के लिए खुले हुए हैं।

भारी बारिश से अलकनंदा का जलस्तर 952.80 मीटर तक पहुंच गया है, जबकि खतरे का निशान 957.42 मीटर है। नंदाकिनी 867.70 मीटर पर बह रही है, जबकि खतरे का निशान 871.50 मीटर है। पिंडर नदी 768.75 मीटर पर बह रही है, यहां खतरे का निशान 773 मीटर है।

और पढ़े  चारधाम यात्रा: डीजीसीए की अनुमति, 15 सितंबर से शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, इस दिन खुलेगा टिकट बुकिंग पोर्टल

जिले में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश चमोली तहसील में रिकॉर्ड की गई है। यहां 93.6 एमएम बारिश हुई है, जबकि गैरसैंण में 20 एमएम, कर्णप्रयाग में निल, पोखरी में 5 एमएम, ज्योतिर्मठ में 10.40 एमएम, थराली में 2.5 एमएम और नारायणबगड़ में 22 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

  • Related Posts

    बागेश्वर: बारिश से 15 सड़कें बंद…फिर भी स्कूल खुले, अभिभावकों में आक्रोश, सरयू और गोमती का जलस्तर बढ़ा

    बागेश्वर जिले में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण जहां नदी-नाले उफान पर हैं, वहीं मलबे और लैंडस्लाइड…

    कोटद्वार: पुलिंडा रोड पर अचानक आया हाथियों का झुंड, देखते ही भागे युवा, तीन दोपहिया वाहनों को किया क्षतिग्रस्त

    वीकेंड पर रविवार को पुलिंडा रोड पर मौज-मस्ती करने पहुंचे युवाओं को हाथियों के झुंड का सामना करना पड़ा। सड़क पर अचानक आए हाथियों ने तीन दोपहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त…