दिल्ली : अब तक की बारिश ने तोड़ा 18 साल का रिकॉर्ड, पहली बार इतना पानी बरसा ।

इस बार देरी से पहुंचा मानसून राजधानी को जमकर सराबोर कर रहा है। जुलाई में अब तक 381 मिमी बारिश हुई है, जो 18 साल में सर्वाधिक है। वर्ष 2003 के बाद यह पहला मौका है, जब इतनी अधिक बारिश हुई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली के लिए डाटा उपलब्ध कराने वाली सफदरजंग वेधशाला ने मंगलवार सुबह के मात्र तीन घंटे में 100 मिमी बारिश रिकॉर्ड की। यह जुलाई माह में 24 घंटे के दौरान आठ साल में सर्वाधिक वर्षा है। 

वर्ष 2013 में दिल्ली में 21 जुलाई को 123.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई थी। इस माह राजधानी में बारिश वाले 14 दिन दर्ज हुए हैं। मानसून 16 दिन की देरी से 13 जुलाई को दिल्ली पहुंचा था। मानसून की देरी ने 19 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। जबरदस्त बारिश के कारण दिल्ली के निचले इलाकों में पानी भर रहा है और लंबे यातायात जाम लग रहे हैं।

आईएमडी के मुताबिक, सफदरजंग वेधशाला ने 27 जुलाई तक 108 प्रतिशत ज्यादा 380.9 एमएम बारिश दर्ज की है, जबकि सामान्य बरसात 183.5 मिमी होती है। पूरे जुलाई माह में सामान्य तौर पर 210.6 मिमी बरसात होती है। पिछले साल जुलाई में 236.9, 2019 में 199.2, 2018 में 286.2, 2017 में 170.5, 2016 में 292.5 और 2015 में 235.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई थी। 2013 में 340.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई थी। अब तक का सर्वाधिक वर्षा जुलाई 2003 में 632.2 मिमी हुई थी।

और पढ़े  दिल्ली नगर निगम: 15 लाख की घूस लेते एमसीडी अफसर समेत 3 गिरफ्तार, अपने ही पूर्व कर्मचारी से भी मांगी रिश्वत
  • Related Posts

    आपसी कलह और बगावत: डूसू चुनाव में एनएसयूआई का स्कोर जीरो पर सिमटा, दीपांशु ने बिगाड़ा गणित, किसे कितने मत मिले

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा। वर्ष 2025 के चुनाव परिणाम को दोहराते हुए एबीवीपी ने चार…

    दिल्ली: यू-ट्यूबर ने सिलिंडर ब्लास्ट कर खुद की जान ली, पुलिस कह रही थी लगी है आग… बाद में सनसनीखेज खुलासा

    पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक बुजुर्ग यू-ट्यूबर (64 वर्षीय) विजय कुमार ने व्हाट्सएप पर अपना सुसाइड नोट पोस्ट कर घर में आग लगा ली। धमाके के साथ…