गुरुग्राम में पलटी बस,बीच से फट गई गाड़ी की छत, पुलिसकर्मी की मौत, 20 लोग घायल

Spread the love

 

गुरुग्राम एनएच-48 स्थित पचगांव चौक के पास शनिवार की सुबह करीब 9.30 बजे दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही राजस्थान परिवहन निगम की बस एक वैगनार कार को बचाते हुए अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में करीब 20 सवारियों को चोटें आईं। हादसे में घायल हुए अलवर (राजस्थान) के मौलावास गांव निवासी व दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल अशोक कुमार (39 वर्षीय) की मानेसर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, बस के परिचालक व एक बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है।

uncontrolled bus overturned while trying to save a car in Gurugram head constable died 20 passengers injured

बस पलटते ही यात्रियों में मची चीख-पुकार
शनिवार की सुबह राजस्थान परिवहन निगम की बस दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही थी। बस जैसे ही पचगांव चौक पर पहुंची तो बिलासपुर की ओर से एक वैगनार कार दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चढ़ने लगी। बताया जा रहा है कि बस काफी तेज रफ्तार में चल रही थी। कार चालक ने बस से पहले निकलने का प्रयास किया लेकिन वह कार को निकाल नहीं पाया। वहीं, कार को अचानक हाईवे पर आया देखकर राजस्थान रोडवेज बस के चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन बस अनियंत्रित हो करीब 50 मीटर दूर जाकर पलट गई। बस पलटते ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई। हाईवे पर चल र मौके पर गाड़ियां रुक गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

 

 

घायलों को पहुंचाया अस्पताल
लोगों और पुलिस ने मिलकर पलटी हुई बस से सवारियों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पतालों में पहुंचाया। पुलिस के अनुसार बस के परिचालक और एक बच्चे को गंभीर हालत में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, छह लोगों को प्रकाश अस्पताल मानेसर भेजा गया है, जबकि नौ साल की बच्ची अराध्या सहित चार लोगों रामकिशन, विश्वास, आस्था को बिलासपुर के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटी हुई बस और वैगनआर कार को हाईवे से हटाकर साइड किया और यातायात संचालन को सुचारू कर दिया है।

और पढ़े  राजस्थान बोर्ड 10th Result 2026- राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे सोमवार को आ सकते है, पढ़े पल-पल की ताजा आपेडट

 

 

बस ड्राइवर की लापरवाही देख एक यात्री पहले ही उतर गया था बस से
बस में सवार कोटपुतली निवासी राम ने बताया कि हादसे में उसके हाथ में चोट आई है। उन्होंने बताया कि राजस्थान परिवहन निगम की बस शनिवार की सुबह करीब सात बजे दिल्ली के सराय काले खां से चली थी। एक अन्य सवारी शाहपुरा के लिए बस में बैठी थी, लेकिन चालक द्वारा तेज गति व लापरवाही से बस चलाने के कारण वह व्यक्ति धौला कुआं ही उतर गया।

 

 

बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज
दिल्ली के शाहदरा निवासी आस्था राघव अपनी आठ वर्षीय बेटी के साथ निमराना जाने के लिए सराय काले खां से राजस्थान परिवहन की बस में बैठी थी। आस्था ने बताया कि चालक बस को तेज रफ्तार में चला रहा था। उसने कई बार चालक को बस धीरे चलाने के लिए कहा था लेकिन चालक ने बस को तेज गति व लापरवाही से चलाया। तेज गति में बस चलने के कारण ही कार को बचाते हुए अनियंत्रित होकर पलट गई। अगर बस चालक तय गति में बस चलाता तो यह हादसा नहीं होता। महिला आस्था की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बिलासपुर थाना में बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।

जांच अधिकारी बिरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं, इसके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। कार सवारों के बारे में भी अभी कोई पता नहीं है। कार के चालक व उसमें सवारों के बारे में भी पता चल रहा है। मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

और पढ़े  हमलावर काला रेनकोट पहनकर आए- युवक पर फायरिंग, हेलमेट उतारते ही सीसीटीवी में कैद, मुख्य आरोपी 12 घंटे में पकड़ा

 

 

बेटी के साथ घर जाना था, ड्यूटी के कारण हुई देरी
दिल्ली पुलिस की सीपी सैल में बतौर हेड कॉन्स्टेबल तैनात अशोक कुमार अपनी ड्यूटी खत्म करके राजस्थान परिवहन की बस में सवार होकर अपने गांव मौलावास जा रहे थे। हालांकि उन्हें अपनी बेटी के साथ दिल्ली से अपने घर जाना था, लेकिन ड्यूटी पर देरी होने के कारण अशोक कुमार अकेले ही दिल्ली से बस में सवार हुए थे।

मृतक हेड कॉन्स्टेबल अशोक कुमार के भाई ने बताया कि उसके भाई के दो बच्चे एक लड़का व एक लड़की है। लड़की दिल्ली में स्नातक की पढ़ाई कर रही है। शनिवार को उसके भाई अशोक कुमार व भतीजी एक साथ गांव मौलावास के लिए दिल्ली से चलना था, लेकिन अशोक कुमार ने ड्यूटी पर देरी होने के कारण बेटी को घर चले जाने के लिए कह दिया था।

ऐसे में अशोक कुमार की बेटी पहले गई बस से मौलावास गांव के लिए रवाना हो गई। अशोक कुमार राजस्थान परिवहन निगम की अन्य बस से मौलावास के लिए रवना हुआ था। पचगांव चौक के पास बस व कार के बीच हुए हादसे में अशोक कुमार की मौत हो गई।


Spread the love
  • Related Posts

    छोड़िए एफडी, सरकारी बॉन्ड्स अपनाइए, कम जोखिम में बेहतर रिटर्न और सुरक्षित भविष्य का नया रास्ता, जानिए कैसे?

    Spread the love

    Spread the loveपानसिंह चाचा अपने मोहल्ले के सबसे सुलझे हुए जेसीबी चालक माने जाते हैं। उन्हें काम से जो पैसा मिला, उसे बैंक एफडी में डाल दिया। पिछले 2 महीने…


    Spread the love

    Gold Silver Today: सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी करीब ₹13600 तक टूटी, सोना ₹7135 सस्ता

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सोमवार को एमसीक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत 13606 रुपये गिरकर 2.13 लाख रुपये प्रति किलो…


    Spread the love