भीमताल: सनक शिकार की- प्रयागराज से घूमने आए सैलानी ने एयर गन से संरक्षित प्रजाति के पक्षी का किया शिकार, मुकदमा दर्ज..

 

 

आकाश में उन्मुक्त उड़ने वाला पंछी, उसने किसी का कुछ नहीं बिगाड़ा था। वह अपने पंख फैलाए केवल आसमां की ऊंचाईयां नापते हुए हवा से बातें करता था। मगर उसे मालूम नहीं था कि उसकी उड़ान पर किसी सनकी शिकारी की सनक सवार है। ऐसी सनक जिसने आजाद पंछी को पलभर में ही एयर गन से मौत के घाट उतार दिया। प्रयागराज से सातताल घूमने आए सैलानियों का दल यह एक था जिसकी नजर संरक्षित प्रजाति के चित्तीदार पक्षी (स्पॉटेड डव) पर पड़ गई। उनमें से एक पर्यटक ने एयर गन से पक्षी पर निशाना साध और उसे जमीन पर गिरा दिया।

सातताल स्टेट क्षेत्र के गरुणताल के पास कुछ सैलानी मंगलवार को एयर गन लिए घूमने पहुंचे। इसी बीच एक पर्यटक ने स्पॉटेड डव चिड़िया का शिकार कर दिया। इधर पक्षी का शिकार होने की सूचना पर भड़के स्थानीय लोगों ने सैलानियों को घेर लिया और वीडियो बनाकर वन विभाग को घटना के बारे में बताया। मौके पर पहुंची टीम सैलानियों को वन चौकी ले गई जहां उनके बयान दर्ज किए गए।

 

वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने कहा कि सातताल बर्ड वॉचिंग क्षेत्र है। इस तरह संरक्षित प्रजाति के पक्षियों का शिकार नहीं किया जा सकता। बताया कि इस मामले में प्रयागराज निवासी अमित सेमुअल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

संरक्षित प्रजाति की है स्पॉटेड डव
रेंजर विजय मेलकानी ने बताया कि जिस चिड़िया का एयर गन से शिकार किया गया है, वह संरक्षित प्रजाति की शेड्यूल सेकेंड में आने वाली स्पॉटेड डव है। यह भारत की ही संरक्षित प्रजाति की चिड़िया है। इसे हिंदी में फाख्ता, पंडुक या चित्तीदार कबूतर भी कहा जाता है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (डब्ल्यूपीए) के तहत कार्रवाई की गई है।

बर्ड वॉचिंग के लिए जाना जाता है सातताल
सातताल पर्यटन स्थल के साथ ही बर्ड वॉचिंग के लिए भी जाना जाता है। यहां के घने जंगलों में विभिन्न प्रजातियों के पक्षी पाए जाते हैं जिन्हें देश-विदेश के पक्षी प्रेमी कैमरों में कैद करते हैं। इसके चलते यहां वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए कड़े नियम हैं। पक्षी प्रेमी डॉ. आशीष बिष्ट, विक्रम कंडारी ने बताया कि सातताल को पक्षियों का घर भी कहा जाता है। शिकार करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

और पढ़े  देहरादून: मतदाता अधिकारों को लेकर इंडिया गठबंधन का अभियान शुरू, 8 अक्तूबर को निकलेगा मार्च

सातताल स्टेट के गरुणताल के पास प्रयागराज निवासी अमित सेमुअल को संरक्षित प्रजाति की स्पॉटेड डव चिड़िया का शिकार करने पर गिरफ्तार किया गया है। अमित के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। -ममता चंद, एसडीओ, नैनीताल वन प्रभाग

  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…