राकेश अस्थाना बने दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर, मोदी सरकार ने किया नियुक्ति

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक राकेश अस्थाना को नरेंद्र मोदी सरकार ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। गुजरात कैडर के 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी अस्थाना को सेवानिवृत्त होने से तीन दिन पहले दिल्ली पुलिस का कमिश्नर बनाया गया है।
राकेश अस्थाना ने झारखंड के नेतरहाट विद्यालय से पढ़ाई की है। 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना ने मैट्रिक की परीक्षा पास करने के बाद रांची के सेंट जेवियर कॉलेज में पढ़ाई की थी।
आईपीएस में चयन के बाद उन्हें गुजरात कैडर मिला था। आपको बता दें कि सीबीआई में रहते हुए तत्कालीन निदेशक आलोक वर्मा के साथ हुए विवाद के बाद राकेश अस्थाना काफी चर्चा में रहे थे। हालांकि विवाद के बाद उनका तबादला सीबीआई से कर दिया गया था।

और पढ़े  राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा ने मध्यप्रदेश से हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार, जानें किस वजह से खाली हुई थी सीट
  • Related Posts

    कल दिल्ली मेट्रो चलेगी आधी रात तक: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए समय में बदलाव, जानें किन दर्शकों को मिलेगा लाभ

    पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में शामिल होने के लिए दिल्ली जाने वाले फरीदाबाद के लोगों को वापसी में भी मेट्रो की सुविधा मिलेगी। 30 अक्तूबर को दिल्ली के…

    दिल्ली-एनसीआर पर ‘अर्नब’ का असर, आसमान में छाए बादल, कई जगह बूंदाबांदी,मौसम विभाग ने दी चेतावनी

    दिल्ली-एनसीआर पर चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर साफ नजर आ रहा है। अर्नब के उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से संपर्क में आने के कारण मौसम में अचानक बदलाव…