2025 Recruitment:- स्नातक हैं तो आप भी करें आवेदन..,नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में 266 प्रशासनिक अधिकारियों की भर्ती

 

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने प्रशासनिक अधिकारी (जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट) (स्केल-I) के पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in. पर 3 जुलाई, 2025 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 

कुल 266 पदों पर होनी है भर्ती

चरण-I ऑनलाइन परीक्षा 20 जुलाई को आयोजित की जाएगी, जबकि चरण-II ऑनलाइन परीक्षा 31 अगस्त, 2025 को आयोजित होने की संभावना है। भर्ती अभियान का उद्देश्य 266 रिक्तियों को भरना है। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:

पद का नाम रिक्तियों की संख्या शैक्षणिक योग्यता
डॉक्टर (एमबीबीएस) 10+4 = 14 एमबीबीएस/एमडी/एमएस या पीजी मेडिकल डिग्री
लीगल 20 कानून में स्नातक/परास्नातक
फाइनेंस 20+1 = 21 चार्टर्ड अकाउंटेंट/कोस्ट अकाउंटेंट या बीकॉम/एमकॉम
इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी 20 इंजीनियरिंग में स्तनाक/परास्नातक
ओटोमोबाइल इंजीनियर्स 20+1 = 21 इंजीनियरिंग में स्तनाक/परास्नातक
सामान्यज्ञ 170 स्नातक/परास्नातक
कुल पद 266

चयन प्रक्रिया

योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षण, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा दो चरणों में होगी। पहले प्रारंभिक और फिर मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के आवेदकों को 250 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये लागू होंगे।

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के चरण

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर, “भर्ती – प्रशासनिक अधिकारियों (सामान्य और विशेषज्ञ) की भर्ती 2024-25” पर जाएं।
  • अपना पंजीकरण कराएं और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
  • फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
और पढ़े  सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए आवेदन का आखिरी मौका, 2.39 लाख से ज्यादा फॉर्म जमा, कल रात 11:50 बजे तक करें अप्लाई
  • Related Posts

    सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए आवेदन का आखिरी मौका, 2.39 लाख से ज्यादा फॉर्म जमा, कल रात 11:50 बजे तक करें अप्लाई

    सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास अब ज्यादा समय नहीं बचा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से इस परीक्षा के लिए…

    जॉब अलर्ट: 1700+ पदों पर भर्ती के लिए आज अंतिम तिथि, चूक गए तो नहीं मिलेगा दूसरा अवसर, जानें पूरी प्रक्रिया

    सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए 25 अक्टूबर 2026 की तारीख बेहद अहम है। आज कई भर्ती अभियानों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि है। इनमें दक्षिण…