उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी की कैबिनेट बैठक आज, शिक्षकों को सौगात देने की उम्मीद ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक होगी। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, वित्त विभाग समेत विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी और निर्णय होंगे। बैठक में शिक्षकों को सौगात मिल सकती है। सरकार इंटर कॉलेजों में प्रिंसिपलों के खाली पदों को भरने के लिए कुछ रियायत दे सकती है। जल्द स्कूल खोलने पर भी कैबिनेट में निर्णय हो सकता है। प्रदेश में प्रिंसिपलों के इक्का-दुक्का नहीं, बल्कि 900 से अधिक पद खाली हैं। प्रधानाध्यापक से प्रिंसिपल के पदों पर पदोन्नति के लिए प्रधानाध्यापक के पद पर पांच साल की मौलिक सेवा अनिवार्य है, लेकिन सरकार इसमें रियायत दे सकती है। पदोन्नति के लिए प्रधानाध्यापक के पद पर पांच साल की सेवा को कम कर इसे ढाई वर्ष किया जा सकता है। पदोन्नति के लिए पूरे सेवाकाल में मात्र एक बार यह छूट दी जा सकती है। प्रदेश के शिक्षकों की ओर से लंबे समय से इसकी मांग की जा रही है।

और पढ़े  उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में बदला-बदला रहेगा मौसम, ठंड बढ़ने के आसार, मैदानों में रहेगी राहत
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…