अहमदाबाद विमान हादसा:- मिल गया एअर इंडिया के दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स,सामने आएगा हादसे का सच

 

 

DGCA ने विमान की सुरक्षा जांच बढ़ाने का दिया आदेश
विमानन नियामक डीजीसीए ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बाद एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान की सुरक्षा जांच बढ़ाने का आदेश दिया है।

 

 

एअर इंडिया के विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद
अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हुए लंदन जाने वाले बोइंग 787-8 विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद किया गया। बता दें कि, एएआईबी विमान हादसे की जांच कर रहा है।

 

 

 

अहमदाबाद विमान दुर्घटना स्थल पर पहुंची NIA
राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना स्थल का दौरा किया। बता दें कि, एक दिन पहले अहमदाबाद एयरपोर्ट से 230 यात्रियों और 12 क्रू मेंबर को लेकर उड़ान भरने के कुछ मिनट ही बाद एअर इंडिया की फ्लाइट AI171 क्रैश हो गई थी। इस हादसे में विमान में सवार 242 में 241 लोगों की मौत हो गई है। वहीं दुर्घटनास्थल पर 24 अन्य लोग भी हादसे के शिकार हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम ने शुक्रवार को अहमदाबाद विमान दुर्घटना स्थल का दौरा किया। टीम के साथ अन्य केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारी भी थे। एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि AI171 विमान के दुर्घटना में केवल एक यात्री चमत्कारिक रूप से बच गया। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। AAIB भारतीय हवाई क्षेत्र में परिचालन करने वाले विमानों से जुड़ी सुरक्षा घटनाओं को दुर्घटनाओं और गंभीर घटनाओं में वर्गीकृत करने के लिए जिम्मेदार है।

  • Related Posts

    गुजरात के भरूच में केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा: एक मजदूर की गई जान, पांच घायल, इलाके में मची अफरा-तफरी

    गुजरात के भरूच जिले में एक फार्मास्युटिकल फैक्टरी में शुक्रवार शाम धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य मजदूर घायल हो गए। घटना सायखा जीआईडीसी…

    गुजरात: मर्डर केस में पत्नी को फंसाने की कोशिश, पति से पूछताछ में खुला चार साल पुराने शव और तीन हत्याओं का राज

    गुजरात के सूरत में चार साल पहले हत्या के बाद सीमेंट से भरे ड्रम में बंद कर जमीन में दबाया गया महिला का शव अब मिला है। पत्नी से विवाद…