अहमदाबाद विमान हादसा- हादसे में अहमदाबाद पुलिस ने दर्ज की आकस्मिक मौत की रिपोर्ट, एजेंसियों ने शुरू की जांच

Spread the love

 

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए बड़े विमान हादसे में 265 लोगों की जान चली गई, जिनमें 241 यात्री और चालक दल के सदस्य शामिल थे। अब अहमदाबाद पुलिस ने इस हादसे में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और कई एजेंसियों ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

अहमदाबाद विमान हादसे में क्या हुआ?
लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट – बोइंग 787 ड्रीमलाइनर ने अहमदाबाद हवाई अड्डे से दोपहर में उड़ान भरी थी। लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद यह विमान मेघाणी नगर इलाके में स्थित एक मेडिकल कॉलेज परिसर में क्रैश हो गया और उसमें आग लग गई। जहां हादसा हुआ वो बीजे मेडिकल कॉलेज से जुड़े एमबीबीएस छात्रों और रेजिडेंट डॉक्टरों के आवासीय क्वार्टर हैं। हादसे में इन क्वार्टरों में रहने वाले कई डॉक्टर और छात्र भी मारे गए।

 

पुलिस रिपोर्ट में क्या कहा गया?
मेघाणी नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब 1:44 बजे पुलिस को हादसे और आग लगने की जानकारी मिली। जब दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया, तो पता चला कि अधिकतर यात्री और चालक दल के सदस्य जलकर मौत के शिकार हो गए। सभी शवों को एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल ले जाया गया।

कौन-कौन कर रहा है जांच?
एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) ने हादसे की औपचारिक जांच शुरू कर दी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ( एनआईए) और अन्य केंद्रीय एजेंसियों की टीमों ने भी शुक्रवार को घटनास्थल का दौरा किया। जानकारी के मुताबिक, ये टीमें किसी संभावित आतंकी या सुरक्षा खतरे के एंगल से भी जांच कर रही हैं।

और पढ़े  Weather: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, देश के इन राज्यों में सात मई तक गरज-चमक के साथ आंधी-पानी के आसार

रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म, फॉरेंसिक टीम को जिम्मेदारी
मामले में डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर ध्रुमित गांधी ने बताया कि शुक्रवार सुबह तक सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म कर दिया गया है। अब यह स्थान फॉरेंसिक विशेषज्ञों और नागर विमानन अधिकारियों को सौंप दिया गया है।


Spread the love
  • Related Posts

    BIG NEWS- मैं हारी नहीं हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी…’: करारी हार के बाद ममता बनर्जी ने लोकभवन जाने से किया इनकार,ममता बोलीं- बंगाल में हुई लोकतंत्र की हत्या

    Spread the love

    Spread the loveहार की समीक्षा के लिए ममता ने बनाई टीम, कहा- इंडी गठबंधन एकजुट; कल कोलकाता आएंगे अखिलेश यादव पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों में मिली शिकस्त के बाद मुख्यमंत्री…


    Spread the love

    कोलकाता पुलिस के DCP पर ED का शिकंजा, लुक आउट नोटिस जारी

    Spread the love

    Spread the love   प्रवर्तन निदेशालय ने कोलकाता पुलिस के एक डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है। अधिकारियों के अनुसार, यह कदम जांच…


    Spread the love