नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म: यहाँ गेस्ट हाउस में 3 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म, मालिक और मैनेजर गिरफ्तार, चार हिरासत में

Spread the love

 

 

त्तरी गोवा जिले के एक गेस्ट हाउस में तीन नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां दो लोगों ने कथित तौर पर लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने गेस्ट हाउस के मालिक और मैनेजर को गिरफ्तार किया है। अधिकारियो ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस मामले में अब तक चार लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है।

पुलिस के अनुसार, लड़कियों की उम्र 11, 13 और 15 साल है। इनमें दो लड़कियां बहने हैं। सभी एक ही इमारत में रहती हैं। लड़कियों के साथ 7 और आठ जून को कलंगुट इलाके में स्थित गेस्ट हाउस में दो लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। अधिकारियों ने बताया कि पांचों ने एक साथ गेस्ट हाउस में चेक-इन किया था।

 

8 जून को लड़कियों के माता-पिता ने लापता होने की दर्ज कराई शिकायत 
पुलिस के अनुसार, लड़कियों के माता-पिता ने 8 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने एक दिन पहले लड़कियों के लापता होने की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस की कई टीमें बनाई गईं। पुलिस ने तीन लड़कियों को उसी दिन गेस्ट हाउस से बरामद किया, जबकि अल्ताफ मुजावर (19) और ओम नाइक (21) को गिरफ्तार किया।

बुधवार रात गिरफ्तार किए गए गेस्ट हाउस के मालिक और मैनेजर
पुलिस अधीक्षक (उत्तर) राहुल गुप्ता ने बृहस्पतिवार को बताया कि मामले में गेस्ट हाउस के मालिक रजत चौहान (31) और मैनेजर मंसूर पीर (35) को बुधवार रात गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि दोनों को नाबालिग लड़कियों को माता-पिता की सहमति और सत्यापन के बिना गेस्ट हाउस में रखने, कानूनों का उल्लंघन करने और अपराध को बढ़ावा देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

और पढ़े  परमाणु हथियार नहीं बनाने पर राजी हुआ ईरान, ट्रंप बोले- शांति वार्ता के लिए जा सकते हैं पाकिस्तान

गेस्ट हाउस को सील करने और लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई जारी
एसपी गुप्ता ने बताया कि सभी चार आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता, यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम और गोवा बाल अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि गेस्ट हाउस को सील करने और लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर गेस्ट हाउस प्रबंधन और मालिक किसी बच्चे को उसके परिवार या रिश्तेदारों की अनुपस्थिति में कमरा देते हैं तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।


Spread the love
  • Related Posts

    पश्चिम एशिया तनाव- सीजफायर के बीच दक्षिणी लेबनान में इस्राइली हमले जारी, UAE-ब्रिटेन के शीर्ष राजनयिकों की बैठक

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया इस समय बेहद संवेदनशील दौर से गुजर रहा है। एक ओर जहां संघर्ष के बीच युद्धविराम और बातचीत की उम्मीदें दिखाई दे रही हैं, वहीं दूसरी…


    Spread the love

    बंगाल में ED की बड़ी कार्रवाई: कोलकाता DCP के घर छापा, इस केस से जुड़ा है मामला

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ा कदम उठाते हुए कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर (डीसीपी) शांतनु सिन्हा बिस्वास के आवास पर…


    Spread the love