उत्तराखंड: वैष्णो देवी व चारधाम से लौटे 3 श्रद्धालु समेत 7 लोगों को कोरोना, 30 में 23 मरीज उत्तराखंड के

Spread the love

 

त्तराखंड में कोरोना एक बार फिर से पैर पसारने लगा है। शुक्रवार को कोरोना वायरस के इस सीजन के सबसे अधिक मामले सामने आए। एक ही दिन में सात मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई।

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हरकत में आ गए हैं। शुक्रवार को सामने आए कोरोना के सात मरीजों में तीन ऐसे में हैं, जो चारधाम और वैष्णो देवी की यात्रा कर लौटे थे।

जानकारी के मुताबिक देहरादून के रायपुर क्षेत्र में सामने आया कोरोना का मरीज हाल ही में बदरीनाथ धाम की यात्रा कर लौटा था। सहसपुर निवासी मरीज केदारनाथ धाम से वापस आया था।

इन मरीजों में कोरोना के लक्षण मिलने पर आरटीपीसीआर जांच कराई गई थी। इसके अलावा चकराता रोड निवासी एक मरीज 25 मई को वैष्णो देवी से वापस आया था। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। उधर, चार अन्य मरीज भी कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं।

अब तक सामने आए कोरोना के ज्यादातर मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मौजूदा समय में कोरोना के सिर्फ सात मरीज ही सक्रिय हैं। अभी तक किसी भी मरीज में वायरस के गंभीर लक्षण देखने को नहीं मिले हैं। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।
-डॉ. आर राजेश कुमार, स्वास्थ्य सचिव, उत्तराखंड

 


Spread the love
और पढ़े  देहरादून नगर निगम बोर्ड बैठक: पार्षदों को हर माह मिलेंगे भत्ते के 25 हजार, 715 पर्यावरण मित्र बढ़ाएगा निगम
  • Related Posts

    भूमि फर्जीवाड़ा- समन्वय समिति की हुई बैठक, दून में बढ़े भूमि फर्जीवाड़े के मामले, 125 की सुनवाई, 24 में FIR

    Spread the love

    Spread the loveदून में भूमि फर्जीवाड़ा लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को हुई लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक में 125 मामलों की सुनवाई हुई। इस दौरान 45 मामलों का…


    Spread the love

    केदारनाथ धाम- मंदिर के चारों ओर 7 फीट ऊंचे बैरिकेड्स लगाने की तैयारी, रील वालों पर कसेगा शिकंजा

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने केदारनाथ मंदिर परिसर की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है। समिति मंदिर के चारों ओर करीब…


    Spread the love