VIP Visit: VIP दर्शन के नाम पर ठगी, वसूली जाती है मोटी रकम, पुलिस ने 2 बाउंसर किए गिरफ्तार

 

 

वृंदावन में श्रीबांके बिहारी मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से पैसे ऐंठने वाले एक फर्जी बाउंसर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने माधव बाउंसर ग्रुप नामक एक गैर-पंजीकृत संगठन के दो आरोपियों रोहित और लक्की उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

फर्जी माधव बाउंसर ग्रुप के सदस्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्रचार करते थे कि वे भीड़ से बचाकर वीआईपी दर्शन की सुविधा प्रदान करते हैं। इसके एवज में वे श्रद्धालुओं से पैसे वसूलते थे। गिरोह मंदिर परिसर के भीतर तक श्रद्धालुओं को जबरन घुसाकर उन्हें दर्शन करवाता और इस पूरी प्रक्रिया की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।

एसएसपी के आदेश पर इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने रोहित पुत्र डाल चन्द्र निवासी कोसी थाना कोसीकलां और लक्की उर्फ छोटू पुत्र जगदीश निवासी सौंखरोड, थाना हाईवे, मथुरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

और पढ़े  UP: शामली में दर्दनाक हादसा, मकान में आग लगने से मां और दो बेटियों की मौत, रात में सोते समय हुआ हादसा
  • Related Posts

    2027 की बिछी बिसात: सरकारी भर्ती के शोर के बीच स्वरोजगार का दांव चल गए मोदी, PM के भाषण के पांच बड़े मायने

    यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की बिसात बिछने लगी है। पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह के लिए शनिवार को लखनऊ पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने मंच से युवा मतदाताओं को साधने के…

    UP: सालियों के मजाक पर बिगड़ी बात, बरात लेकर लौटा दूल्हा, फिर दुल्हन ने उठाया ऐसा कदम

    यूपी के फिरोजाबाद स्थित खैरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की रस्मों के दौरान हुए विवाद के बाद दूल्हा बरात लेकर लौट गया। दुल्हन की बहनों के मजाक…