PM Modi: प्रधानमंत्री के लिए बनेगा घर की तरह सादा खाना, अरहर की दाल-लौकी समेत मेन्यू में होगा ये सब

Spread the love

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को शहर में रहेंगे। उनके लिए बिल्कुल घर की तरह बना हुआ सादा खाना तैयार किया जा रहा है, जिसमें नमक, मिर्च, मसाले और घी की मात्रा कम ही रहेगी। यह निर्देश पीएमओ की ओर से जारी हुए हैं। जिला प्रशासन और खाद्य आपूर्ति एवं औषधि प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू हो गई हैं।

प्रधानमंत्री के भोजन के लिए अरहर की दाल, लौकी की सब्जी, तरोई की सब्जी, चावल, रोटी और चने का मेन्यू रखा गया है। मीठे को लेकर कोई विशेष निर्देश नहीं हैं। फिर भी अगर उन्होंने मीठा खाने की इच्छा जताई तो उनके लिए शुगर फ्री रसमलाई और गुड़ व बादाम का हलवा परोसा जा सकता है। भोजन पीएमओ की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार ही तैयार किए जाएंगे।
खाद्य विभाग खाने की करेगा जांच
उनमें मिर्च मसाले और कोई भी फैंसी चीजें जैसे क्रीम आदि नहीं रहेंगी। रोटी भी मल्टीग्रेन आटे से बनाई जाएगी। प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान चाय भी पी सकते हैं। जिला खाद्य अधिकारी संजय प्रताप ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन पर खानपान से संबंधित वीआईपी व्यवस्था होती है। पूरी देखरेख एसपीजी की रहती है। जो भी खाना बनेगा, खाद्य विभाग उसकी जांच करेगा।

 

 


Spread the love
और पढ़े  LPG का हाल: ब्लैक में 5 हजार का मिल रहा घरेलू LPG सिलिंडर, डिलीवरी से पहले आ गया मैसेज! पड़ताल में खुलासा
  • Related Posts

    UP में आज से खत्म होगा विक्षोभ का असर, इन जिलों में 10 डिग्री तक चढ़ सकता है पारा, डराने वाले हैं पूर्वानुमान

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में बीते तीन दिनों के दाैरान झोंकेदार हवाओं के साथ गरज-चमक वाली बारिश दर्ज की गई। कई जिलों में तापमान सामान्य से 10 डिग्री या इससे भी…


    Spread the love

    आज योगी कैबिनेट की बैठक, निजी बिजनेस पार्क सहित इन 23 प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी, जानिए…

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें कुल 23 प्रस्ताव रखे जाने की संभावना है। उत्तर प्रदेश निजी बिजनेस पार्क विकास योजना-2025…


    Spread the love