मानवता हुई शर्मसार: पौने घंटे तक तड़पते रहे भाई-बहन..वीडियो बनाते रहे राहगीर, कानपुर में दर्दनाक हादसा

Spread the love

 

कानपुर के कल्याणपुर में बुधवार तड़के मानवता शर्मसार हो गई। सड़क हादसे के बाद स्कूटी सवार भाई बहन पौने घंटे तक दर्द से तड़पते रहे। दोनों को अस्पताल पहुंचाने की बजाय राहगीर उनका वीडियो बनाते रहे। पुलिस और एंबुलेंस जब पहुंची, तब तक देर हो चुकी थी।

सीएचसी में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। स्कूटी से नर्सिंग की छात्रा और उसका 15 वर्षीय भाई कल्याणपुर स्टेशन जा रहे थे। केस्को सब स्टेशन के पास गलत दिशा से आए तेज रफ्तार लोडर ने स्कूटी को टक्कर मार दी और फरार हो गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

मसवानपुर निवासी साइकिल व्यापारी मो. शकील की आईआईटी गेट के नजदीक दुकान है। बड़ी बेटी अलशिफा (19) बिल्हौर के आरौल स्थित निजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की छात्रा थी। बुधवार को उसकी परीक्षा थी।

 

वह सुबह 5:05 बजे भाई तौहिद (15) के साथ घर से निकली। छोटा भाई उसे कल्याणपुर स्टेशन छोड़ता, जहां से उसे सुबह 5:20 बजे आरौल के लिए ट्रेन पकड़नी थी। स्कूटी अलशिफा चला रही थी। करीब दस मिनट बाद जैसे ही दोनों केस्को सब स्टेशन के पास पहुंचे तभी गलत दिशा से आए तेज रफ्तार लोडर ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी।

 

दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे और घायल हो गए । चालक लोडर लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद दोनों तड़पने लगे, राहगीरों की भीड़ बढ़ती गई, लेकिन किसी ने भाई बहन की मदद नहीं की। कुछ लोग मोबाइल से वीडियो भी बनाते रहे।

और पढ़े  गाजियाबाद- 5000 करोड़ का घोटाला: दो कंपनियों पर लगे आरोप, ऐसे चल रहा था पूरा खेल, 10 लोगों पर केस
पुलिस और एंबुलेंस को सूचना देना नहीं समझा मुनासिब
घटनास्थल से 100 कदम की दूरी पर दो नर्सिंगहोम हैं। लोगों ने दोनों को वहां तक पहुंचाना भी उचित नहीं समझा। कल्याणपुर आवास विकास, केशवपुरम और सत्यम विहार के लोग सुबह की सैर पर निकलते हैं। उन लोगों ने भी घायलों को जरूर देखा होगा, लेकिन पुलिस और एंबुलेंस को सूचना देना मुनासिब नहीं समझा।
डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया
करीब 40 मिनट बाद सूचना पर 5:45 बजे पुलिस और 5:55 बजे एंबुलेंस आई। घायलों को लेकर 6:10 बजे कल्याणपुर सीएचसी पहुंची, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हादसे का पता चलते ही मां खुशनुमा बानो, बहन कशिश, एलिस, मंतशा का रो रोकर बुरा हाल हो गया। एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय के मुताबिक, पीड़ित पक्ष जो तहरीर देगा, उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Kanpur Road Accident Siblings Die After Crash Onlookers Shoot Videos Instead of Helping

राजस्थान से लौटी थी छात्रा
मो. शकील ने बताया कि दो दिन पहले वह बेटी को लेकर राजस्थान के फतेहपुर गए थे। यहां उसका नर्सिंग का पेपर था। पेपर देने के बाद बेटी उनके साथ मंगलवार देर रात करीब दो बजे घर लौटकर आई थी। कुछ देर आराम करने के बाद वह सुबह करीब तड़के ही परीक्षा के लिए तैयार हो गई थी। पिता के मुताबिक, उन्हें साढ़े सात बजे घटना की जानकारी मिली।

घर से दो शव उठे तो मचा कोहराम
पोस्टमार्टम के बाद दोपहर करीब एक बजे दोनों शव मसवानपुर स्थित घर पहुंचे तो मोहल्ले में कोहराम मच गया। मौके पर फोर्स भी मौजूद रही। पिता मो. शकील और मां खुशनुमा बेसुध थे। बहन का शव देखकर छोटी बहन कशिश लिपटकर रोने लगी। वह चिल्ला कर रोई कि अब अप्पी किसे कहेंगे… उसका रोना देखकर पास खड़ी महिलाओं की आंखें भी नम हो गई।

और पढ़े  बदायूं में कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
हर कोई परिवार को ढांढस बांधता दिखाई दिया। मां बस एक ही रट लगाए थी, मेरा घर बर्बाद हो गया बेटा चला गया, बेटी चली गई… अब किसके सहारे जिंदगी जिएंगे। बेटी की तमन्ना थी कि वह चिकित्सा के क्षेत्र में भविष्य बनाकर परिवार का नाम रोशन करे। उसके साथ ही उसकी तमन्ना अधूरी रह गई।

 

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    यूपी मॉनसून सत्र- सपा विधायक आलम बदी के निधन पर शोक प्रस्ताव पेश, सदस्यों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    Spread the love

    Spread the loveयूपी विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। विपक्षी दलों द्वारा शिक्षक भर्ती, चंदा चोरी समेत विभिन्न मुद्दों पर हंगामा किया गया। साथ ही शोक…


    Spread the love

    बदायूं में कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    Spread the love

    Spread the loveबदायूं के बिनावर क्षेत्र में सोमवार सुबह कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई। मालगांव हाल्ट स्टेशन के पास हुई इस घटना से ट्रेन में…


    Spread the love