आतंकी उल्फत: उल्फत को 10 साल की कैद.. लगा 48 हजार का जुर्माना,UP में करना चाहता था बड़ा हमला

Spread the love

 

हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी उल्फत हुसैन उर्फ मोहम्मद सैफुल इस्लाम को एडीजे छाया शर्मा की अदालत ने 10 साल कैद की सजा सुनाई है। उस पर 48 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

कटघर थाने की पुलिस ने नौ जुलाई 2002 को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सूरनकोट थाना क्षेत्र के फजालाबाद निवासी उल्फत हुसैन उर्फ मो. सैफुल इस्लाम, मूंढापांडे के सट्टू नगला निवासी मो. तकी उर्फ कारी तकी, नागफनी थाना क्षेत्र के डिप्टी गंज झब्बू का नाला निवासी मो. रिजवान, रामपुर के मिलक खानम थाना क्षेत्र के जफर आलम को गिरफ्तार किया था।

 

चारों की निशानदेही पर पुलिस ने हथियार और विस्फोटक सामान बरामद किए थे। इस मामले में सभी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। सभी आतंकी धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले इलाकों में आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

इस मामले में मो. तकी को अदालत पहले ही सजा सुना चुकी है, जबकि जमानत पर रिहा होने के बाद उल्फत फरार हो गया था। इसके खिलाफ वांरट जारी किया गया। आठ मार्च 2025 को एटीएस और कटघर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

इस केस की सुनवाई एडीजे 11 छाया शर्मा की अदालत में चल रही है। सरकार की ओर से एडीजीसी सुरेश सिंह ने पक्ष रखा और आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की दलीलें दी। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आतंकी उल्फत को दस साल की कैद और 48 हजार का जुर्माना लगाया है। सजा सुनाए जाने के बाद आतंकी को कड़ी सुरक्षा में जेल भेज दिया। 

और पढ़े  हैवानियत की हद पार: नाबालिग छात्रा की निर्मम हत्या, बिना कपड़ों के मिला शव, परिजनों के गंभीर आरोप

जमानत मिलने के बाद हो गया था फरार
मुरादाबाद। 2008 में जमानत मिलने के बाद उल्फत फरार हो गया था। इसके बाद वह कभी कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। सात जनवरी 2015 को कोर्ट ने गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया। फिर भी उसका सुराग नहीं लगा। पांच मार्च 2025 को दोबारा वारंट जारी किया।

उसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद एटीएस और कटघर थाने की पुलिस ने इससे सात मार्च को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया था।

आतंकियों से बरामद हुए थे एके 47, हैंड ग्रेनेड समेत अन्य विस्फोटक सामान
मुरादाबाद। कटघर थाने के तत्कालीन प्रभारी ककान सिंह तालान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नौ जुलाई 2002 में उल्फत हुसैन उर्फ मोहम्मद सैफुल इस्लाम उर्फ अफजाल उर्फ परवेज उर्फ हुसैन मलिक और उसके साथियों को गिरफ्तार किया था।

आतंकियों के कब्जे से एक एके-47, एक एके-56, दो पिस्टल 30 बोर, 12 हैंड ग्रेनेड, 39 टाइमर, 50 डेटोनेटर, 37 बैटरी, 29 किलो विस्फोटक पदार्थ, 560 कारतूस, आठ मैगजीन बरामद हुई थीं।


Spread the love
  • Related Posts

    अतीक अहमद के छोटे बेटे की मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जा रहा था आबान

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की…


    Spread the love

    संभल हिंसा : 199 गवाहों ने खोलीं परतें तो सामने आई हिंसा की पूरी कहानी, रिपोर्ट में हुए बड़े खुलासे

    Spread the love

    Spread the loveविधानमंडल के दोनों सदनों में रखी गई संभल हिंसा जांच आयोग की रिपोर्ट में कई अहम खुलासे किए गए हैं। आयोग ने जांच में हिंसा को अचानक हुई…


    Spread the love