हल्द्वानी- नाबालिग के गर्भवती होने पर मां ने दर्ज कराया मुकदमा,पॉक्सो एक्ट दर्ज हुआ मुकदमा

 

 

हर के मुखानी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जब नाबालिग गर्भवती हुई तो मां ने तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मां ने तहरीर में पुलिस को बताया कि हल्द्वानी में ढाबा चलाने वाले युवक ने उसकी 13 वर्षीय बेटी को कुछ महीने पहले बहला-फुसला लिया और शारीरिक संबंध बनाए। बेटी ने पेट दर्द की बात बताई तो उसे अस्पताल ले जाया गया। जांच में वह छह माह की गर्भवती बताई गई।

थाना प्रभारी दिनेश जोशी ने बताया कि मां की तहरीर पर अल्मोड़ा के शीतलाखेत निवासी ढाबा संचालक राहुल कुमार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

और पढ़े  उत्तराखंड: अक्तूबर में अल्टीमेट साइकिल चैलेंज प्रतियोगिता, 700 किमी के दुर्गम पहाड़ी मार्गों से गुजरना होगा
  • Related Posts

    बनभूलपुरा अतिक्रमण मामला: सुप्रीमकोर्ट का फैसला फिर टला, नई तारीख शाम को होगी पुष्ट

    हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला एक बार फिर टल गया है। याचिकाकर्ता अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई आगे…

    हल्द्वानी: सुप्रीम फैसले से पहले बनभूलपुरा में सड़कों से छतों तक पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी, सुनवाई कल

    हल्द्वानी में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट फैसला सुना सकती है। इसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। करीब 500 पुलिसकर्मी और पीएसी जवान…