अयोध्या: विराट – अनुष्का पहुंचे अयोध्या, रामलला के किए दर्शन, हनुमान गढ़ी भी गए

Spread the love

 

टेस्ट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली इन दिनों भगवान के दर पर माथा टेकने पहुंच रहे हैं। उनकी जीवन संगिनी अनुष्का शर्मा भी उनके साथ ही दिखती हैं। रविवार को विराट अनुष्का के साथ अयोध्या पहुंचे। उन्होंने भगवान रामलला और भगवान हनुमान के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने वहां पूजा अर्चना की और भगवान के दर पर माथा टेका। हनुमान गढ़ी मंदिर में उनके पूजा अर्चना का वीडियो भी सामने आया है। हनुमान गढ़ी मंदिर के पुजारी ने उन्हें फूल माला पहनाया और टीका लगाया। विराट इससे पहले वृंदावन भी पहुंचे थे और वहां संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाकर उनसे आशीर्वाद लिया था।

कोहली फिलहाल आईपीएल में व्यस्त हैं और अपने आखिरी लीग राउंड के मैच के लिए लखनऊ में हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ आरसीबी को 27 मई को मुकाबला खेलना है। इससे पहले विराट ने अनुष्का के साथ अयोध्या जाने का मन बनाया। इन दोनों ने भगवान राम के मंदिर और हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा अर्चना की। विराट ने इसी महीने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था और अब वह भारत के लिए सिर्फ वनडे खेलते नजर आएंगे। दोनों ने वहां मंदिर में काफी समय बिताया।

हनुमान गढ़ी मंदिर के पुजारी हेमंत दास जी महाराज ने कहा, ‘विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को आध्यात्म, संस्कृति, ईश्वर और सनातन धर्म से गहरा लगाव है। उन्होंने भगवान रामलला के दर्शन किए और फिर भगवान हनुमान से आशीर्वाद लिया। उन्होंने यहां आध्यात्म और पौराणिक बातों पर भी चर्चा की। उन दोनों ने रामलला का परिक्रमा भी किया और हनुमान जी का आशीर्वाद भी लिया। निश्चित ही हनुमान जी का आशीर्वाद लिया है तो फल मिलेगा ही।’

और पढ़े  डकैती: बदमाशों ने दो घंटे बरपाया कहर, महिलाओं को पीटा, बक्से-बेड तोड़कर खंगाले

 

Virat Kohli-Anushka: Virat Kohli with wife Anushka reached Ayodhya, visited Ram Temple Hanuman Garhi temple

 

विराट ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था
विराट ने 12 मई को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था। उन्होंने एक भावुक पोस्ट के जरिये अपने 14 साल के टेस्ट करियर पर विराम लगाने की पुष्टि की थी। विराट ने कहा था कि उन्होंने इस प्रारूप से काफी सबक लिया है। विराट टी20 अंतरराष्ट्रीय से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। विराट की टीम आरसीबी पहले ही आईपीएल 2025 के प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। विराट अपनी टीम को पहली बार चैंपियन बनाने की कोशिश करेंगे।


Spread the love
  • Related Posts

    हिरासत में बिगड़ी सुभासपा नेता की तबीयत, वाराणसी में थाना प्रभारी सस्पेंड, 10 मिनट तक जाम रहा हाईवे

    Spread the love

    Spread the loveफूलपुर थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब पुलिस पूछताछ के लिए ले जाए जाने के बाद सुभासपा नेता की अचानक तबीयत बिगड़ने…


    Spread the love

    दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड: 1 लाख का इनामी रवि मुठभेड़ में ढेर, SHO को लगी गोली, प्रदीप और भोले की तलाश

    Spread the love

    Spread the loveजौनपुर में चर्चित दूल्हा हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। देर रात…


    Spread the love