वीकेंड पर शनिवार को अधिक संख्या में  नैनीताल पहुंचे पर्यटक, हर तरफ दिखाई दी भीड़

Spread the love

वीकेंड पर आज शनिवार को सराेवर नगरी नैनीताल में पर्यटकों की भारी भीड़ पहुंची। शनिवार को यहां हर जगह लोगों का जमावड़ा लगा रहा। नैनी झील में पर्यटक बोटिंग करते दिखाई दिए। वहीं बता दें कि बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के लिए आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य है। बॉर्डर पर रिपोर्ट चेक की जा रही है और जिन सैलानियों के पास आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट नहीं हैं उन्हें वापस भेजा जा रहा है। वहीं यदी नैनीताल में स्थानीय लोग या सैलानी बगैर मास्क के घूमते मिले तो उनकी अनिवार्य रूप से आरटीपीसीआर और एंटीजन जांच कराई जाएगी। संक्रमित मिलने पर उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया जाएगा। कोराना की दूसरी लहर के हल्की होने और सरकार द्वारा कोरोना कर्फ्यू में ढील देने के बाद नैनीताल समेत आसपास के पर्यटक स्थलों में वीकेंड पर सैलानियों की भीड़ बढ़ रही है। जिला प्रशासन ने सैलानियों के दोपहिया वाहनों से शहर में प्रवेश पर भी पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है। बाहर से आने वाले सैलानियों के वाहनों को रूसी और नारायण नगर स्थित अस्थाई पार्किंग में ही खड़ा किया जा रहा है। वहां से सैलानी शटल सेवा से नैनीताल पहुंच रहे हैं। नैनीताल जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह मौसम विभाग की 25 और 26 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए हाई अलर्ट पर रहें। कहा है कि यदि भारी बारिश होती है तो ऐसे में मार्गों के बाधित होने और अन्य नुकसान की संभावनाएं रहती हैं। इस लिए 24 घंटे अलर्ट पर रहना होगा।

और पढ़े  देहरादून- चुनाव से पहले बाहरी BJP नेताओं की उत्तराखंड में आहट, कई चारधाम यात्रा के बहाने भी पहुंचेंगे

Spread the love
  • Related Posts

    बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: हरिद्वार जा रही तीर्थयात्रियों की बस सड़क पर पलटी, 27 लोग थे सवार

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ हाईवे पर चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्रियों की एक बस रविवार शाम मुनिकीरेती थाना अंतर्गत शिवपुरी क्षेत्र में हाईवे पर पलट गई। हादसा शिवपुरी के पास कलथरी…


    Spread the love

    देहादून पहुंचे सिंगर कुमार सानू, एयरपोर्ट पर फैंस ने खिंचाए फोटो, ग्राफिक एरा में होगा शो

    Spread the love

    Spread the loveहिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध गायक कलाकार कुमार सानू कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज देहरादून पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर उन्हें देख फैंस ने उन्हें घेर लिया।एयरपोर्ट से वह देहरादून…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *