अभिनेत्री कंगना रनाैत- बढ़ सकती हैं सांसद कंगना रनौत की मुश्किलें,फंसी इस बयान में,रिवीजन दाखिल, 2 जून को सुनवाई

Spread the love

 

 

हिमाचल के मंडी क्षेत्र से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ राष्ट्रद्रोह वाद को एमपी-एमएलए अनुज कुमार सिंह की अदालत ने 6 मई को खारिज कर दिया था। वादी के अधिवक्ता ने शुक्रवार को सत्र न्यायालय जिला जज की कोर्ट में रिवीजन प्रस्तुत किया। इस पर 2 जून को सुनवाई होगी।

 

राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने कंगना रनौत के खिलाफ 11 सितंबर 2024 को वाद दायर किया था। उन्होंने देश के किसानों पर अभद्र टिप्पणी करने, क्रांतिकारी शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के अपमान का आरोप लगाया था। अदालत ने कंगना रनौत को पक्ष रखने के लिए उनके हिमाचल प्रदेश स्थित कुल्लू मनाली और दिल्ली के पते पर तीन नोटिस भेजे थे। 7 महीने से अधिक समय तक सुनवाई हुई थी।

 

वाद हुआ था खारिज
कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद वाद को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि वादी व उनके परिवार से किसानों के धरने में कोई मौजूद नहीं था। इसके अलावा राज्य सरकार, जिलाधिकारी से वाद प्रस्तुत करने के लिए अनुमति नहीं ली गई थी। संवाद

तेजोमहालय वाद में 22 जुलाई को अगली सुनवाई
तेजोमहालय वाद में शुक्रवार को पक्षकार बनने की अर्जी पर बहस लघुवाद न्यायालय में नहीं हो सकी। अब 22 जुलाई को सुनवाई होगी। योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर ने 23 जुलाई 2024 को वाद दायर किया था। जिसमें ताजमहल को तेजोमहालय मानकर जलाभिषेक करने की अनुमति देने की याचिका दायर की थी। 24 सितंबर 2024 को सैयद इब्राहिम हुसैन ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से पक्षकार बनने के लिए अर्जी दी थी। जिस पर शुक्रवार को बहस होनी थी। मगर सुनवाई नहीं हो सकी।

Spread the love
और पढ़े  एक शक ने उजाड़ दिया परिवार: तीन बच्चों के साथ महिला ने खाया जहर, दो मासूम समेत तीन की मौत, एक गंभीर
  • Related Posts

    एक शक ने उजाड़ दिया परिवार: तीन बच्चों के साथ महिला ने खाया जहर, दो मासूम समेत तीन की मौत, एक गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveमिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के परसौना गांव में सोमवार की देर रात पारिवारिक विवाद से आहत होकर एक महिला ने अपने तीनों बच्चों को जहर खिलाकर…


    Spread the love

    रास्ता मांगा, जवाब में मिली गोलियां: हॉर्न बजाने पर विपिन की हत्या, आरोपियों की क्राइम कुंडली आई सामने

    Spread the love

    Spread the love गाजियाबाद जिले के लोनी क्षेत्र के रतिराम कॉलोनी में रविवार देर रात बाइक का हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद में 25 वर्षीय विपिन कुमार की पेट…


    Spread the love