उत्तराखंड का मौसम: बदला मौसम, नैनीताल में बारिश शुरू, ओलावृष्टि से भीमताल में किसान हुए परेशान

Spread the love

त्तराखंड के कुमाऊं में मौसम ने करवट बदल ली। आज सुबह से ही नैनीताल, हल्द्वानी, ऊधमसिंह नगहर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा व बागेश्वर जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। नैनीताल समेत पहाड़ी जिलों में ठंड बढ़ने लगी है। बारिश और ओलावृष्टि से किसान परेशान है। मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि के कारण किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है।

चंपावत जिले के टनकपुर में 25 एमएम बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। चंपावत मुख्यालय में एक एमएम बारिश हुई है। बारिश से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। बुधवार को करीब 10.30 बजे ओले के साथ तेज बारिश हुई जबकि तड़के भी बारिश हुई। वहीं, खटीमा में आज सुबह से बारिश जारी है। खटीमा बाजार क्षेत्र में कुछ स्थानों पर नालियां चोक होने और कीचड़ की समस्या बनी हुई है।

भवाली और चाय बागान घोड़ाखाल में भारी ओलावृष्टि से चाय की पत्तियों में  काफी नुकसान हुआ है। चाय बागान के प्रबंधक नवीन चन्द्र पांडे ने बताया कि भारी ओलावृष्टि के कारण घोड़ाखाल चाय बागान की हरी पत्तियों में 30 से 35 प्रतिशत लगभग नुकसान की आशंका है। भवाली, पदमपूरी, धारी मे भी ओलावृष्टि हुई है।

भीमताल में बुधवार की दोपहर 2 बजे हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसान ओलों का साइज देखकर भी हैरान रह  गए। किसानों ने बताया कि ओलों का साइज 50 ग्राम से 100 ग्राम तक था। उन्होंने कहा कि इतने बड़े ओलों के गिरने से खेतों में लगाई शिमला मिर्च, टमाटर, बीन, आलू की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। किसान ललित पांडे ने कहा कि उन्होंने कहा ओलावृष्टि से किसान को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा है।

और पढ़े  उत्तराखंड: ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी मंत्री रेखा आर्या, 22 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा

Spread the love
  • Related Posts

    देवप्रयाग- दर्दनाक हादसा: कुंडाधार के समीप खाई में गिरी कार, रेसक्यू टीम ने 5 शव निकाले, घायल बच्चे को पहुंचाया अस्पताल

    Spread the love

    Spread the loveदेवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में पांच लोगों की मौत हो…


    Spread the love

    हल्द्वानी- अधिवक्ता को डंडा मारने से नाराज साथियों का कोतवाली में प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के नैनीताल रोड स्थित अंबिका विहार में मकान का रिनोवेशन कार्य करा रहे अधिवक्ता पर डंडे से हमला कर दिया गया। इससे गुस्साए अधिवक्ता हल्द्वानी कोतवाली…


    Spread the love