नैनीताल: दुष्कर्म के आरोपी उस्मान की पत्नी को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत,दखल देने से किया इनकार

 

नैनीताल शहर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी ठेकेदार उस्मान के मकान को अवैध बताते हुए जिला विकास प्राधिकरण की ओर से नोटिस दिए जाने के मामले में हाईकोर्ट ने हस्तक्षेप करने से इन्कार कर दिया। याचिका दाखिल करने वाली उस्मान की पत्नी हुसन बेगम को इस मामले में राहत न देते हुए प्राधिकरण के सामने अपना पक्ष रखने को कहा है।

हुसन बेगम की ओर से अधिवक्ता ने कोर्ट में सोमवार को मेंशन कर बताया कि जिला विकास प्राधिकरण ने उसके पति के रुक्कुट कंपाउंड स्थित आवास को अवैध बताते हुए नोटिस जारी किया है। पति उस्मान जेल में है। इस कारण 22 मई को जिला विकास प्राधिकरण के समक्ष प्रस्तुत होकर अपना पक्ष रखना संभव नहीं है। इसलिए नोटिस पर रोक लगाने का अनुरोध किया गया। जबकि शासन की ओर से कहा गया कि हुसन बेगम की पूर्व में दायर याचिका आपराधिक प्रकृति की है, जबकि वर्तमान मामला सिविल वाद से जुड़ा है। इसलिए पूर्व में विचाराधीन आपराधिक याचिका में सिविल वाद से जुड़े प्रकरण की सुनवाई नहीं की जा सकती।

मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने याचिकाकर्ता को जिला विकास प्राधिकरण के समक्ष अपना पक्ष रखने की सलाह दी।

और पढ़े  देहरादून: नशा मुक्ति केंद्रों पर होगा डिजिटल पहरा, बनेगा ऑनलाइन डैशबोर्ड, एक क्लिक पर मिलेंगी सारी जानकारियां
  • Related Posts

    बनभूलपुरा अतिक्रमण मामला: सुप्रीमकोर्ट का फैसला फिर टला, नई तारीख शाम को होगी पुष्ट

    हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला एक बार फिर टल गया है। याचिकाकर्ता अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई आगे…

    हल्द्वानी: सुप्रीम फैसले से पहले बनभूलपुरा में सड़कों से छतों तक पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी, सुनवाई कल

    हल्द्वानी में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट फैसला सुना सकती है। इसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। करीब 500 पुलिसकर्मी और पीएसी जवान…