अतिक्रमण पर कार्रवाई: 2.5 लाख वर्ग मी. से ज्यादा के क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर,ध्वस्तीकरण अभियान का दूसरा चरण जारी

 

 

गुजरात में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई एक बार फिर शुरू हो गई है। चंदोला इलाके में आज से दूसरे चरण की अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है, जिसमें 2.5 लाख वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इसके मद्देनजर 3 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों को मौके पर तैनात किया गया है।

DCP रवि मोहन सैनी ने बताया कि चंदोला क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाने का दूसरा चरण आज से शुरू हो गया है। SRP की 25 कंपनियां, 3000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इस क्षेत्र में सभी निर्माण अवैध हैं, इसलिए उन्हें हटाया जा रहा है। संयुक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम) शरद सिंघल ने कहा कि आज से दूसरा चरण प्रारंभ हुआ है। सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। मुझे उम्मीद है कि जनता भी हमें सहयोग दे रही है। यह काम बहुत शांति से पूर्ण हो रहा है।

  • Related Posts

    भावनगर में जहरीली शराब पीने से दो की मौत, 19 लोग अस्पताल में भर्ती, हिरासत में चार तस्कर

    गुजरात के भावनगर जिले में कथित तौर पर नकली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों…

    गुजरात: सूरत में गैर-कानूनी विध्वंस मामले में नगर निगम के 5 इंजीनियर निलंबित, मामले पर हाईकोर्ट ने क्या कहा?

    गुजरात के सूरत शहर में 100 से ज्यादा मकान गिराए जाने के मामले में सूरत नगर निगम (एसएमसी) ने बुधवार को पांच सिविल इंजीनियरिंग अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर…