यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा:- ज्योति मल्होत्रा का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ बंद, 3.77 लाख से ज्यादा हैं फॉलोअर्स

Spread the love

 

 

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार की गई हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की इंस्टाग्राम आईडी मेटा ने सस्पेंड कर दी है। वे “Travel with Jo” नामक ट्रैवल व्लॉग चैनल चलाती थीं, जिसके यूट्यूब पर 3.77 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। ज्योति के इंस्टाग्राम पेज पर जाने पर Sorry, this page isn’t available का मैसेज मिल रहा है।

जासूसी के आरोप और अंतरराष्ट्रीय यात्रा की जांच

मल्होत्रा पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को संवेदनशील जानकारी साझा करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि यह मामला हरियाणा और पंजाब में पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क को उजागर करने की एक बड़ी जांच का हिस्सा है।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, मल्होत्रा की पाकिस्तान से कथित जासूसी गतिविधियां वहां वीजा पाने की कोशिश के दौरान शुरू हुईं। दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में उनकी मुलाकात एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई, जो एक पाकिस्तानी खुफिया एजेंट बताया जा रहा है।

इसके बाद, 2023 और 2024 में उन्होंने कई बार पाकिस्तान की यात्रा की। इन यात्राओं को स्पॉन्सर किया गया और इसी दौरान उनकी दानिश से नजदीकियां बढ़ीं। इन यात्राओं के दौरान उन्होंने पाकिस्तान को सकारात्मक रूप में दिखाने वाला कंटेंट यूट्यूब पर अपलोड किया। मल्होत्रा की इन यात्राओं और उनके वित्तीय लेनदेन की जांच अब शुरू कर दी गई है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या उन्हें पाकिस्तान से किसी प्रकार की आर्थिक सहायता मिली थी।

Spread the love
और पढ़े  Israel-Iran War- हमलों के बीच रुबियो का इस्राइल दौरा रद्द, ईरान अपनी गलतियों का नतीजा भुगत रहा- हेगसेथ
  • Related Posts

    Alireza Arafi: खामेनेई की मौत के बाद ईरान को मिला नया सुप्रीम लीडर, जानें कौन हैं…

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी बड़े सैन्य टकराव के बीच ईरान की सत्ता में बड़ा बदलाव हुआ है। अमेरिकी और इस्राइल के संयुक्त हमले में लंबे समय से ईरान…


    Spread the love

    Israel-Iran War-: इस्राइली सेना का तेहरान में भयानक विस्फोट…मारे गए ईरान के वरिष्ठ नेता

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में तनाव के बीच अमेरिका और इस्राइल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईरान पर हमला किया। ईरान के कई शहरों पर हवाई हमले हुए,  जो दूसरे दिन भी…


    Spread the love