एंड्रॉयड 16: चोरी हुआ स्मार्टफोन अब किसी काम का नहीं रह जाएगा, चोर भी चोरी कर के पछताएगा

 

 

गूगल अपने एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम को सिक्योर करने के लिए लंबे समय से काम कर रहा है। अब गूगल जल्द ही अपने एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम में एक ऐसी नई एंटी-थेफ्ट फीचर जोड़ने जा रहा है जिसके आने के बाद चोरी हुआ फोन किसी काम का नहीं रहेगा। यह फीचर एंड्रॉयड 16 के साथ पेश की जाएगा।

 

क्या है नया फीचर?

गूगल पहले से ही कुछ एंटी-थेफ्ट फीचर्स जैसे फैक्टरी रीसेट प्रोटेक्शन (FRP) देता है, लेकिन कई चोर और हैकर्स अब तक इनका तोड़ निकाल चुके हैं। अब गूगल इस फीचर का और अधिक सख्त वर्जन लाने जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, इस नई सुविधा की घोषणा हाल ही में आयोजित ‘The Android Show: I/O Edition’ के दौरान की गई।
अगर कोई चोरी किए गए फोन को सेटअप स्किप करने की कोशिश करता है, तो उसे वार्निंग दी जाएगी और मजबूर किया जाएगा कि वह फैक्ट्री रीसेट करे, लेकिन रीसेट के बाद भी, जब तक सही स्क्रीन लॉक या गूगल अकाउंट की जानकारी नहीं डाली जाती, तब तक फोन की सभी फंक्शनालिटी ब्लॉक रहेगी। यह एंड्रॉयड का मौजूदा FRP फीचर से कहीं ज्यादा सख्त होगा, जिसमें अब भी कुछ फोन कॉल जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहती हैं।

मौजूदा एंटी थेफ्ट फीचर

  • फोन के मोशन सेंसर्स, वाई-फाई और ब्लूटूथ की मदद से अगर कोई व्यक्ति अचानक फोन छीनकर भागता है, तो यह फीचर ऑटोमैटिक फोन लॉक कर देता है।
  • यदि फोन गुम या चोरी हो गया हो, तो एक वेरिफाइड फोन नंबर से रिमोटली स्क्रीन लॉक किया जा सकता है। इसके लिए Find My Device ऑन होना जरूरी है।
  • यदि कोई चोर फोन को इंटरनेट से डिस्कनेक्ट कर दे ताकि उसे ट्रैक न किया जा सके, तो कुछ देर के ऑफलाइन रहने के बाद फोन स्वचालित रूप से लॉक हो जाता है।
  • जब आप अपने गूगल अकाउंट या डिवाइस में कोई संवेदनशील बदलाव करते हैं, तो यह फीचर बायोमेट्रिक्स और अन्य सुरक्षा उपायों से आपकी पहचान की पुष्टि करता है।
और पढ़े  1 अक्तूबर से नए नियम: आज से हो रहे ये जरूरी बदलाव, जान लें क्या बदल रहा और क्या नहीं
  • Related Posts

    दिल्ली में आग का तांडव: 2 फैक्टरियां जलकर हुई राख, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

    बुधवार तड़के भोरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक के दाने बनाने वाली दो फैक्ट्रियों में आग लग गई। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की टीम…

    PM मोदी ने दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना,सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे, तमाम नेताओं ने दी बधाई

    प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को सरकार के मुखिया के तौर पर अपने 25 साल पूरे कर लिए। इस खास मौके पर उन्होंने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की।…