देहरादून: जौलीग्रांट के कालूवाला में सिंचाई नहर पर नहाते समय डूबने से युवक की मौत

 

 

जौलीग्रांट के कालूवाला में सौंग नदी पर बने सिंचाई नहर हेड पर नहाते समय डूबने से अठूरवाला के एक युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर वन विभाग की टीम और चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को नहर के हेड से निकालकर 108 की मदद से सीएचसी डोईवाला ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

कालूवाला प्रशासक पंकज रावत ने कहा कि कालूवाला में सौंग नदी में जौलीग्रांट सिंचाई नहर का हेड है। जिससे सिंचाई नहर में पानी जाता है। जिसे करीब दो साल पहले बनाया गया था। आज सुबह काफी लोग वहां पर नहा रहे थे। इसी दौरान अठूरवाला का एक युवक सिंचाई नहर सिर में डूब गया। जिससे उसके सिर में भी चोट आई है।

सभासद संदीप नेगी ने कहा कि युवक अठूरवाला का रहने वाला है। सूचना पाकर युवक के परिजन डोईवाला अस्पताल पहुंचे। उधर डोईवाला चिकित्सा अधीक्षक डा. केएस भंडारी ने कहा कि युवक को मृत घोषित किया गया है। मृतक का नाम अनुज नेगी (16) है।

 

 

 

और पढ़े  उत्तराखंड: 1 अक्तूबर से तेज होंगी विधानसभा चुनाव की तैयारियां, 15 सितंबर को प्रकाशित होगी मतदाता सूची
  • Related Posts

    बनभूलपुरा अतिक्रमण मामला: सुप्रीमकोर्ट का फैसला फिर टला, नई तारीख शाम को होगी पुष्ट

    हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला एक बार फिर टल गया है। याचिकाकर्ता अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई आगे…

    हल्द्वानी: सुप्रीम फैसले से पहले बनभूलपुरा में सड़कों से छतों तक पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी, सुनवाई कल

    हल्द्वानी में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट फैसला सुना सकती है। इसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। करीब 500 पुलिसकर्मी और पीएसी जवान…