मनसा देवी मंदिर टनल के पास मिला मासूम का शव,4 साल की बच्ची की अपहरण के बाद हत्या

Spread the love

र्मनगरी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवार की चार साल की बच्ची का अपहरण करने के बाद हत्या कर दी गई। बच्ची का शव पिता ने मनसा देवी के समीप रेलवे टनल से तलाशा और उसे लेकर कोतवाली पहुंचा। इस वारदात से हड़कंप मच गया। आशंका है कि मासूम के साथ दुष्कर्म भी किया गया है। वारदात को अंजाम छह माह से परिवार के साथ रह रहे एक नशेड़ी ने दिया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

 

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के मुताबिक, बृहस्पतिवार देर शाम रोड़ीबेलवाला में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले एक व्यक्ति ने कोतवाली पहुंचकर बताया कि 13 मई को वह और उसकी पत्नी काम पर गए थे। शाम को लौटे तो चार साल की बेटी गायब थी। पता चला कि कूड़ा बीनने वाला सूरज उसे कहीं लेकर गया है। सहारनपुर जाने की आशंका पर पत्नी के साथ वहां भी पहुंचे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी।

 

शुक्रवार सुबह बच्ची का पिता उसका शव लेकर कोतवाली पहुंच गया। जिसे देखकर पुलिस में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसे मनसा देवी के पास रेलवे ट्रैक की सुरंग में शव पड़ा मिला। आरोप है कि आरोपी उसकी हत्या कर शव को फेंककर फरार हो गया है।

सूचना पर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी क्राइम जितेंद्र मेहता, एसपी सिटी पंकज गैरोला, शहर कोतवाल रितेश शाह घटनास्थल पर पहुंचे। फाेरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। चिकित्सकों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया। वहीं आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस और सीआईयू की नौ टीमों का गठन किया गया है।

और पढ़े  राम सिंह कैड़ा ने संभाली शहरी व पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी

आरोपी की फोटो जारी कर जानकारी मांगी
पुलिस ने आरोपी की फोटो जारी करते हुए उसके हुलिये के बारे में जानकारी साझा की है। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि आरोपी गंजा है। वह विग हुलिया भी बदल लेता है। उसके बारे में कोई जानकारी मिलने पर कोतवाली के मोबाइल नंबर 94111128272, कंट्रोल रूम हरिद्वार के नंबर 94111129733 व विवेचक के नंबर 9410707878 पर जानकारी दे सकते हैं।

प्रथम दृष्टया हत्या के साथ ही बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की भी आशंका है। मामले में हत्या, अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस-सीआईयू की टीमें आरोपी की तलाश में लगाई गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
– प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसएसपी, हरिद्वार


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love