आदि कैलाश यात्रा: महादेव के जयकारों के साथ श्रद्धालु आदि कैलाश हुए रवाना,भीमताल से हुई रवानगी

 

गवान शिव के जयकारों के साथ बुधवार को भीमताल के टीआरसी से 20 श्रद्धालु आदि कैलाश यात्रा के लिए रवाना हुए। यात्रा में देश के विभिन्न राज्यों से सात महिलाएं और 13 पुरुष शामिल है। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से आयोजित यात्रा का शुभारंभ केएमवीएन के प्रबंधक विनीत तोमर ने श्रद्धालुओं को फूल-मालाओं के साथ स्वागत करने के बाद पिथौरागढ़ के लिए रवाना किया।

बुधवार की शाम श्रद्धालु पिथौरागढ़ पहुंचेंगे और बृहस्पतिवार को धारचूला के लिए रवाना होंगे। मुंबई से यात्रा में शामिल रूपा ने बताया कि पहली बार आदि कैलाश की यात्रा में शामिल होने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव के दर्शन करने का उनका मन था और भोलेनाथ ने उनकी मनोकामना पूरी की है। औरंगाबाद की कामिनी दक्षिणी ने बताया कि पहली बार आदि कैलाश यात्रा में जाने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ के दरबार में जाने को लेकर बेहद उत्सुक हूं। भीमताल भी बहुत सुंदर जगह है यहा आकर भी अच्छा लगा। देहरादून की स्वराज यादव ने बताया कि वह तीन बार पहले भी आदि कैलाश यात्रा कर चुकी है। उन्होंने कहा कि इस बार भी भगवान शिव की कृपा से एक बार फिर से यात्रा में जाने का मौका मिला है।

उन्होंने कहा कि केएमवीएन की ओर से अच्छी यात्रा कराई जाती है। केएमवीएन के प्रबंधक विनीत तोमर ने बताया कि यात्रा में 20 श्रद्धालु शामिल है। उन्होंने कहा कि मानसून से पहले 12 बैच रहेंगे और अभी तक 119 श्रद्धालुओं की बुकिंग हो चुकी है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु पहाड़ के तीर्थस्थलों के साथ पर्यटन स्थलों के भी दर्शन कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि केएमवीएन की ओर से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा दी जाएगी। 
और पढ़े  उत्तराखंड: एक दिसंबर से शुरू होगी जनगणना, अधिसूचना जारी, 4 जनवरी 2027 तक चलेगी
  • Related Posts

    बागेश्वर: बारिश से 15 सड़कें बंद…फिर भी स्कूल खुले, अभिभावकों में आक्रोश, सरयू और गोमती का जलस्तर बढ़ा

    बागेश्वर जिले में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण जहां नदी-नाले उफान पर हैं, वहीं मलबे और लैंडस्लाइड…

    कोटद्वार: पुलिंडा रोड पर अचानक आया हाथियों का झुंड, देखते ही भागे युवा, तीन दोपहिया वाहनों को किया क्षतिग्रस्त

    वीकेंड पर रविवार को पुलिंडा रोड पर मौज-मस्ती करने पहुंचे युवाओं को हाथियों के झुंड का सामना करना पड़ा। सड़क पर अचानक आए हाथियों ने तीन दोपहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त…