विधायक vs पूर्व विधायक:- विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव  सिंह चैंपियन पर दर्ज हुआ  मुकदमा, एक दिन पहले हुआ था विवाद

 

एक दिन पहले हुए विवाद में पुलिस ने पूर्व विधायक कुंवर प्रणव  सिंह चैंपियन और खानपुर विधायक उमेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूर्व विधायक चैंपियन के चालक ने विधायक उमेश कुमार के खिलाफ गाड़ी में तोड़फोड़ करने, मारपीट और गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने समेत एससी एसटी की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है।

जबकि उमेश पक्ष की ओर से भी पूर्व विधायक के खिलाफ गाड़ी में साइड मारने और लाठी डंडे और सरियों से गाड़ी में तोड़फोड़ करने, गाली गलौज  करने और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि दोनों ओर से मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपों की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि विगत शुक्रवार की शाम करीब 3:30 बजे रुड़की लक्सर मार्ग पर सोलानी पुल के समीप पूर्व विधायक चैंपियन और विधायक उमेश कुमार के बीच विवाद हो गया था।

विधायक उमेश कुमार  के चालक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि पूर्व विधायक चैंपियन की गाड़ी ने उन्हें ओवरटेक किया और गाड़ी में साइड मारने के बाद लाठी डंडों से और सरियों से तोड़फोड़ की जबकि चैंपियन के चालक ने तहरीर देकर उमेश कुमार और उनके समर्थकों पर गाड़ी में टक्कर मारने और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने, गाड़ी में तोड़फोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हैं तहरीर दी थी।

और पढ़े  उत्तराखंड मौसम- दून समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 81 ग्रामीण मार्ग समेत 108 सड़कें बंद
  • Related Posts

    बागेश्वर: बारिश से 15 सड़कें बंद…फिर भी स्कूल खुले, अभिभावकों में आक्रोश, सरयू और गोमती का जलस्तर बढ़ा

    बागेश्वर जिले में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण जहां नदी-नाले उफान पर हैं, वहीं मलबे और लैंडस्लाइड…

    कोटद्वार: पुलिंडा रोड पर अचानक आया हाथियों का झुंड, देखते ही भागे युवा, तीन दोपहिया वाहनों को किया क्षतिग्रस्त

    वीकेंड पर रविवार को पुलिंडा रोड पर मौज-मस्ती करने पहुंचे युवाओं को हाथियों के झुंड का सामना करना पड़ा। सड़क पर अचानक आए हाथियों ने तीन दोपहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त…