कानपुर अग्निकांड:- रात छह मंजिला इमारत में लगी आग, जूता कारोबारी, पत्नी, 3 बेटियों की जलकर हुई मौत

 

 

चमनगंज थानाक्षेत्र के घनी आबादी वाले प्रेमनगर इलाके में रविवार रात 9:30 बजे छह मंजिला इमारत के भूतल में जूते बनाने वाले कारखाने में आग लग गई। ऊंची-ऊंची लपटें देख अफरातफरी मच गई। दमकल की 35 गाड़ियां देर रात तक आग बुझाने की कोशिश में जुटी रहीं। इमारत में कई लोगों के फंसे होने की आशंका पर रेस्क्यू अभियान भी शुरु किया गया।

रात करीब तीन बजे दमकलकर्मियों ने इमारत में फंसे जूता कारोबारी दानिश, उसकी पत्नी नाजनीन और तीन बेटियों के जले हुए शव निकाले। शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। प्रेमनगर में दानिश की छह मंजिला इमारत है। इसमें दानिश और उसके भाई कासिफ का ही परिवार रहता है। । भूतल पर दानिश का मिलिट्री के जूते बनाने का कारखाना है। इसके ऊपर गोदाम है। इमारत के अन्य तलों में जूते रखे हुए थे।

रविवार को कारखाना बंद था। रात करीब 9:30 बजे कारखाने में आग लग गई। आग को बढ़ता देख इमारत में रह रहे परिवार के लोग जान बचाकर भागे। सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा दमकल की कई गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। दो सौ मीटर के दायरे को सील कर देर रात तक आग बुझाने के साथ ही बचाव अभियान शुरू किया गया।

एहतियातन आसपास की इमारतों को खाली कराया गया। सूचना पर एडीएम राजेश सिंह के अलावा एक दर्जन से ज्यादा थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। देर रात तक आग बुझाने का काम जारी था। एसडीआरएफ को भी मौके पर बुला लिया गया था। इमारत में आग लगने से दरारें भी पड़ गईं हैं।

और पढ़े  UP- ललितपुर में घरेलू कलह में दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मां-बेटे की मौत, बच्ची की तलाश जारी
  • Related Posts

    भीषण हादसा: कार-टेंपो की जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 16 घायल, चीखों से दहला इलाका

    रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास मंगलवार को कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो…

    UP- मूली उखाड़ने खेत गईं सास-बहू की मौत: युवती के सामने गई मां और भाभी की जान, बचाने के चक्कर में खुद झुलसी

    गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन के भोवापुर गांव में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के ठेकेदार की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली, जबकि एक युवती झुलस गई। तीनों सड़क…