शाहजहांपुर:- भारत एक्सप्रेस वे पर नाईट लैंडिंग करने वाले देशों के क्लब में शामिल हुआ

 

देश में पहली बार हुआ एक्सप्रेस वे पर नाईट लैंडिंग एयर शो

भारतीय वायुसेना के इतिहास में एक और गौरव का एक अध्याय जुड़ गया है । अब।भारत भी एक्सप्रेस वे पर नाईट लैंडिंग करने वाले देशों की कतार में शामिल हो गया है। इससे पहले अमेरिका रूस चाइना जैसी देशी एक्सप्रेसवे पर नाईट लैंडिंग कर दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देते थे।
शाहजहांपुर में रात 9 बजे से गंगा एक्सप्रेस वे पर लड़ाकू विमानों की नाईट लैंडिंग शुरू हुई। सुखोई,
एमकेआई मिग , राफेल जैसे लड़ाकू विमानों ने एक्सप्रेस वे पर
लैंडिंग और टेक ऑफ़ करते रहे।
देश में पहली बार एक्सप्रेस वे की हवाई पट्टी पर रात के समय लड़ाकू विमानों ने टच एंड गो कर सेना के साहस का अद्भुत प्रदर्शन कर अपने साथ साथ जनता के यक़ीन में भी इज़ाफ़ा किया ।
भारत और पड़ोसी देश के बीच तनाव की इस घड़ी में वायु सेना के इस अभ्यास से सेना के साथ साथ लोगों ने भीड़ की शक्ल में मौजूद रहकर इस ऐतिहासिक पल के लिए ख़ुद को गवाह बनाया । देश में युद्ध के समय दुश्मन देश की सेना हवाई पट्टियों को बर्बाद कर देती है ऐसे में एक्सप्रेस वे पर रात में लैंडिंग कर दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सेना द्वारा एक्सप्रेस वे पर नाईट लैंडिंग का अभ्यास किया । प्रदेश के गंगा एक्सप्रेसवे को लोगो से सफ़र से साथ साथ आपातकाल पर सेना की लैंडिंग की लिए इस्तेमाल किया जाना एक कैसी वैकल्पिक व्यवस्था है जो दुश्मन की दुश्मनी के इरादों को नाकाम करने के लिए काफ़ी है।
शाहजहांपुर की तसील जलालाबाद के पीरू गाँव के पास बनी हवाई पट्टी पर सेना की नाईट लैंडिंग के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र कटरा जलालाबाद हाईवे पर शाम 7बजे से रात 10 बजे तक वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया था । लड़ाकू विमानों की रात लैंडिंग देने की देखने के लिए आम जनता को विशेष सुरक्षा के साथ काफ़ी दूर रखा गया था। ।
शुक्रवार और शनिवार को होने वाले लड़ाकू विमान के अभ्यास कार्यक्रम को शुक्रवार रात की लैंडिंग के बाद शनिवार को स्थगित कर दिया गया। हालाँकि पहले सेना द्वारा शुक्रवार व शनिवार को दो दिवसीय एयरशो प्रस्तावित था मगर शुक्रवार की रात की लैंडिंग के बाद सेना के अधिकारियों ने शनिवार
को होने वाले एअर शो न करने का फ़ैसला किया है जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने इस ख़बर की पुष्टि भी की
वायुसेना के इस एयर शो के दौरान जानता के साथ साथ नेता भी काफ़ी उत्साहित नज़र आएंगी उत्तर प्रदेश सरकार वित् मंत्री सुरेश कुमार खन्ना , केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ,
मंत्री जी पी एस राठौर ने सेना के जवानों के साथ गर्मजोशी से मुलाक़ात कर , लड़ाकू विमानों के साथ फोटो खिंचवाई । इस मौके पर जानता को केंद्र व प्रदेश सरकार की मंशा के तहत सेना को मज़बूत किए जाने की जानकारी दी।

 

और पढ़े  अयोध्या- हनुमानगढ़ी में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी के आरोपों पर विवेकानंद दास की सफाई, बोले—‘ निष्पक्ष जांच हो’ आरोपी हूं तो कार्रवाई हो’
  • Related Posts

    भीषण हादसा: कार-टेंपो की जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 16 घायल, चीखों से दहला इलाका

    रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास मंगलवार को कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो…

    UP- मूली उखाड़ने खेत गईं सास-बहू की मौत: युवती के सामने गई मां और भाभी की जान, बचाने के चक्कर में खुद झुलसी

    गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन के भोवापुर गांव में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के ठेकेदार की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली, जबकि एक युवती झुलस गई। तीनों सड़क…