सबसे अमीर किसान: कुछ घंटे के लिए दुनिया के सबसे मालदार किसान बने अजीत, खाते में आए 1 हजार खरब से ज्यादा!

Spread the love

 

कुछ घंटे के लिए ही सही ग्राम पंचायत मिढ़ावली के मजरे नगला दुर्जिया के अजीत सिंह दुनिया के सबसे अमीर किसानों में शामिल हो गए। उनके बैंक खाते में अचानक दस नील यानी एक हजार खरब से ज्यादा की रकम जमा हो गई। इसे देख उनके होश उड़ गए। पुलिस और बैंक में उन्होंने इसकी शिकायत की है। उनका खाता फ्रीज कर दिया गया है।

यह रकम इतनी है कि किसान के लिए जीरो की गिनती कर रकम का अनुमान लगाना ही मुश्किल हो रहा है। कई राज्यों के कुल बजट से ज्यादा यह रकम बैठ रही है। अजीत सिंह का एयरटेल पेमेंट बैंक में खाता है।

उन्होंने बताया कि पिछले माह 24 अप्रैल को उनके खाते से 1800 रुपये कट गए थे, इसके बाद वह लगातार बैलेंस चेक करते रहते हैं। रविवार को बैलेंस चेक करने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई।

उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर पर इसकी शिकायत की। उन्हें बताया गया कि इतना पैसा जमा होना संभव नहीं है, कोई एरर हो सकता है। इसके बाद अजीत सिंह ने कोतवाली सादाबाद पर तहरीर दी।

अजीत सिंह का कहना है कि पहले उनके खाते से रकम गायब कर दी गई, अब रकम भेज दी गई। उन्होंने आशंका जताई कि कोई साइबर अपराधी उन्हें फंसाने की कोशिश कर रहा है।

यह एक टेक्निकल गड़बड़ी : बैंक अफसर  
साइबर सेल में भी उन्होंने ऑनलाइन शिकायत की है। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि मामला साइबर क्राइम से जुड़ा है, इसलिए पीड़ित को साइबर क्राइम सेल में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है।

और पढ़े  तमिलनाडु-  बदला सियासी मिजाज: छह दशकों में पहली बार उभरी एकदम नई राजनीतिक शक्ति, एमजीआर के बाद पहला बदलाव

 

  • बैंक अधिकारियों के मुताबिक यह एक टेक्निकल गड़बड़ी हो सकती है। इतनी बड़ी रकम खाते में आना संभव नहीं है

Spread the love
  • Related Posts

    ऑपरेशन सिंदूर का एक साल,जब भारत ने एक रात में मारे 100+ आतंकी

    Spread the love

    Spread the loveभारत की तरफ से पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह करने के लिए चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को शुरू हुए आज एक साल हो गए हैं। 22 अप्रैल…


    Spread the love

    हार के बाद कुर्सी पर अड़ीं ममता दीदी:- इस्तीफे से किया इनकार, बोलीं- हटाना है तो हटा दें, बंगाल में बढ़ा सियासी पारा

    Spread the love

    Spread the love   पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पद छोड़ने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह…


    Spread the love