अमूल ने भी बढ़ाईं दूध की कीमतें,आज से प्रभावी, देखें नई रेट लिस्ट

Spread the love

मूल ने दूध की कीमतें बढ़ाने का एलान किया है। अमूल के दुग्ध उत्पादों की नई दरें आज सुबह यानी एक मई से प्रभावी होंगी। अमूल ने बताया कि देशभर में दूध की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है।

 

देशभर में अमूल दूध के प्रकारों के नए दाम
अमूल का मुख्यालय गुजरात के आणंद जिले में है। खेड़ा जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड की तरफ से जारी बयान में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की सूचना जारी की गई। बयान में कहा गया, देशभर में अमूल दूध के प्रकारों के नए दाम पैक पर अंकित रहेंगे और वही बिक्री दर मानी जाएगी।

अमूल दूध की नई कीमतें–

 

दूध का प्रकार पैकिंग वर्तमान मूल्य (रु.) नया मूल्य (रु.)
अमूल स्टैंडर्ड दूध 500 मिली 30 31
अमूल भैंस का दूध 500 मिली 36 39
अमूल गोल्ड दूध 500 मिली 33 36
अमूल गोल्ड दूध 1 लीटर 64 69
अमूल टी.एस.एम (स्लिम और ट्रिम) 500 मिली 24 25
अमूल टी स्पेशल दूध 500 मिली 31 32
अमूल टी स्पेशल दूध 1 लीटर 61 63
अमूल ताजा दूध 500 मिली 27 28
अमूल ताजा दूध 1 लीटर 53 55
अमूल गाय का दूध 500 मिली 28 28

मदर डेयरी के उपभोक्ताओं की जेब भी ढीली होगी
बता दें कि एक दिन पहले मदर डेयरी ने गर्मी के मौसम में बढ़ती लागत को देखते हुए दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। कंपनी के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि कीमतों में यह संशोधन 30 अप्रैल  2025 से पूरे बाजार में लागू होगा। मदर डेयरी अपने स्टोर, अन्य दुकानों और ई-कॉमर्स मंचों के जरिये दिल्ली-एनसीआर के बाजार में प्रतिदिन लगभग 35 लाख लीटर दूध बेचती है।

और पढ़े  Gold Silver- सर्राफा बाजार तेजी, सोना ₹1.55 लाख व चांदी ₹2.54 लाख के पार

पिछले कुछ महीनों में लागत चार-पांच रुपये प्रति लीटर बढ़ चुके हैं दाम
मदर डेयरी के अधिकारी ने कहा, खरीद लागत में हुई वृद्धि से निपटने के लिए कीमतों में संशोधन जरूरी हो गया है। पिछले कुछ महीनों में लागत चार-पांच रुपये प्रति लीटर बढ़ चुकी है। अधिकारी ने कहा कि खरीद कीमतों में उछाल मुख्य रूप से गर्मियों की शुरुआत होने के अलावा लू की स्थिति के कारण भी आई है।


Spread the love
  • Related Posts

    तमिलनाडु में सरकार गठन पर विजय की चेतावनी- DMK या AIADMK ने सरकार बनाने का किया दावा, तो इस्तीफा देंगे सभी टीवीके विधायक

    Spread the love

    Spread the loveटीवीके अध्यक्ष विजय ने दी चेतावनी अभिनेता विजय की तमिलगा वेट्री कझगम ने चेतावनी दी है कि अगर डीएमके या एआईएडीएमके में से कोई भी सरकार बनाने का…


    Spread the love

    ट्रंप को लगा झटका!: अमेरिकी अदालत ने खारिज किया नया टैरिफ आदेश, कहा- व्यापार कानून का हुआ गलत इस्तेमाल

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति को बड़ा झटका लगा है। अमेरिकी संघीय व्यापार अदालत ने ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए नए वैश्विक आयात शुल्क को…


    Spread the love