सैफ अली को मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव मनोनीत

कालपी जालौन

नगर कालपी से सपा के युवा कार्यकर्ता सैफ अली को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड इकाई का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया। जिससे सपा के कार्यकर्ताओं व नगरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गयी है। नव नियुक्त प्रदेश सचिव सैफ अली ने आज सपा के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ से राष्ट्रीय अध्यक्ष का आशीर्वाद लेकर लौटेने पर दुर्गा मन्दिर चौराहे पर उनके दर्जनों समर्थकों ने पहुँच फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया तथा मुख्य बाजार टरननगंज से लेकर बड़ा बाजार तक कई स्थानों से स्वागत जुलुस निकालकर जनता का शुभाशीष लिया तथा कार्यक्रम संचालक विधानसभा महासचिव श्याम यादव तथा पूर्व ब्लॉक प्रमुख व कार्यक्रम व्यवस्थापक समर सिंह चौहान गुड्डू महेवा के संरक्षण में हरीगंज स्थित विधानसभा प्रधान कार्यालय में प्रेसवार्ता भी की और युवाओं को राजनीति में आगे लाकर व जनता की निःस्वार्थ सेवा कर जनता की समस्याओं से रूबरू होकर उनका समाधान करने का द्रढ़ संकल्प लिया। साथ ही प्रेसवार्ता में बताया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त होकर किसानों व युवाओं की सोच बदल चुकी है इसलिए 2022 में युवा वर्ग सत्ता परिवर्तन के साथ उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर माननीय अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहता है इस मौके पर प्रमुखरूप से जिला महासचिव जैनुल आब्दीन,पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुड्डू महेवा, विधानसभा महासचिव व सभासद श्याम यादव, रामकुमार बाल्मीकि वरिष्ठ कार्यकर्त्ता, नीरज पाल, दीपू यादव, अमीर आलम, कृष्ण श्रीवास, रुस्तम बाबरी, अभिषेक सोनकर, मृदुल श्रीवास, रामखिलावन यादव, बद्री प्रसाद अहिरवार मोतीनगर आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…