अयोध्या: रामनगरी पहुँचे पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ,पाकिस्तान को दिया करारा जवाब।

 

अयोध्या पहुँचे पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब।कहा,दुख की घड़ी में केवल बयान नहीं, ठोस कार्य और नियोजन महत्वपूर्ण होता है। भारत ने पाकिस्तान को आर्थिक, सामाजिक और राजनयिक स्तर पर अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत कठोर संदेश दिया है। पानी रोका गया, समझौता तोड़ा गया, दूतावासों से अधिकारियों को वापस बुलाया गया यहां से वापस भेजा गया है। पाक नागरिकों को भारत छोड़ने के लिए कहा गया। यह वैश्विक मंच पर सबसे सख्त कार्रवाइयों में से एक है। आतंकी ठिकानों पर कार्यवाही को पूरी दुनिया ने देखा है। आतंकी को सहयोग देने में जिसपर संदेह था उसके घर को ध्वस्त होते हुए पूरी दुनिया ने देखा।आतंकी घटना में दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना की।दिनेश शर्मा ने अयोध्या को बताया विश्व आकर्षण का केंद्र।कहा,अयोध्या अब धर्मिक पर्यटन का आधुनिक केंद्र बन चुकी है। डबल इंजन सरकार के प्रयासों से अयोध्या एक नवीनतम नगरी के रूप में उभरी है, जो अब विश्व स्तर पर आकर्षण का केंद्र बन गई है। हजारों वर्षों तक इसकी यह छवि बनी रहेगी।

 

और पढ़े  UP- दिव्या मित्तल ने नई पार्टी ‘जननीति भारत’ बनाने का किया एलान, 2027 का यूपी चुनाव लड़ेगी पार्टी
  • Related Posts

    भीषण हादसा: कार-टेंपो की जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 16 घायल, चीखों से दहला इलाका

    रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास मंगलवार को कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो…

    UP- मूली उखाड़ने खेत गईं सास-बहू की मौत: युवती के सामने गई मां और भाभी की जान, बचाने के चक्कर में खुद झुलसी

    गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन के भोवापुर गांव में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के ठेकेदार की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली, जबकि एक युवती झुलस गई। तीनों सड़क…