आतंकवादियों की कायराना हरकत: पाकिस्तानियों के भारत आने पर लगी रोक, आतंकियों पर 20 लाख के इनाम की घोषणा

 

 

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों ने कायराना हरकत की है। आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की और 26 लोगों की जान ले ली। जम्मू-कश्मीर सरकार ने हमले में मारे गए लोगों के परिवार के लिए मुआवजे का एलान किया है।

 

 

20 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा 
अनंतनाग पुलिस ने इस कायराना हमले में शामिल आतंकवादियों के बारे में कोई भी सूचना देने पर 20 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है।

 

 

 

अटारी बंद, वापसी की एक ही सूरत

पंजाब के अमृतसर में अटारी एकीकृत चेकपोस्ट से सुबह के दृश्य। पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर भारत सरकार ने तत्काल प्रभाव से एकीकृत चेकपोस्ट अटारी को बंद करने का फैसला किया है। जो लोग (पाकिस्तानी नागरिक) वैध अनुमोदन के साथ सीमा पार कर गए हैं, वे 1 मई 2025 से पहले उस मार्ग से वापस आ सकते हैं।

विशेष सत्र बुलाने की सलाह

पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर कैबिनेट ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की सलाह देने का फैसला किया। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार शाम को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि मंत्रिपरिषद ने उपराज्यपाल को 28 अप्रैल को जम्मू में प्रातः 10.30 बजे जम्मू-कश्मीर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की सलाह देने का निर्णय लिया है।
भारत ने लिए पांच बड़े फैसले, पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द
पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद प्रधानमंत्री आवास पर सीसीएस की बैठक कई बड़े फैसले लिए गए। पाकिस्तानी राजनयिकों को दो दिन के भीतर भारत छोड़ने को कहा गया है।
और पढ़े  मेरठ: अवैध निर्माण की जद में आया पूरा शहर, 16,726 मकान होंगे सील, बेगमपुल, ब्रह्मपुरी समेत यहां गिरेगी गाज
  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026- 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में महिला टीम ने जीता रजत, आज भारत को मिला दूसरा पदक

    एशियन गेम्स 2026 में आज का दिन भारत के लिए बेहद व्यस्त रहने वाला है। सुबह से ही कई खेलों में भारतीय खिलाड़ी पदक की दावेदारी पेश कर रहे हैं।…

    आज कैसा रहेगा मौसम?: UP के शहरों के लिए रेड अलर्ट, ओडिशा में बारिश-बाढ़ से हड़कंप, छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद

    देश के कई राज्यों में हो रही बारिश ने चिंता बढ़ा दी है। खासकर ओडिशा, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया…