आतिशी: घटाई गई पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी की सुरक्षा,’जेड’ की जगह की गई ‘वाई’ श्रेणी, गृह मंत्रालय ने दिया दिल्ली पुलिस को आदेश

 

गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी को प्रदान की गई सुरक्षा को ‘जेड’ श्रेणी से घटाकर ‘वाई’ श्रेणी करने का निर्देश दिया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

वहीं इस फैसले के बाद अभी तक आतिशी या फिर आम के किसी बड़े नेता का बयान नहीं आया है।

कब घटाई जाती है सुरक्षा
केंद्र एजेंसियां समय समय पर इस बात का आकलन करती है कि जिन लोगों को सुरक्षा दी गई है वर्तमान में उन पर हमला होने का कितना खतरा है। इसके आधार पर ही एजेंसी उनको दी जाने वाली सुरक्षा श्रेणी को बढ़ाने व घटाने का फैसला करती है।
अब कितने सुरक्षा कर्मी करेंगे आतिशी की सुरक्षा?
पहले आतिशी को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी, जिसमें 22 सुरक्षाकर्मी होते थे, जिनमें चार से छह कमांडो और पुलिसकर्मी शामिल होते थे। लेकिन अब जब उनकी सुरक्षा श्रेणी को बदल दिया गया है तो अब वाई श्रेणी में आठ सुरक्षाकर्मी होंगे, जिसमें दो कमांडो और पुलिसकर्मी होंगे।
और पढ़े  राष्ट्रपति-PM ने दीं देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं,कहा- विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें देशवासी
  • Related Posts

    दिल्ली: PM मोदी ने चिन्मय अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को भारत मंडपम में ‘चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन’ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा ‘गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद से मुलाकात के बाद लोगों ने मुझे…

    विधान परिषद चुनाव 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान जारी

    उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों के लिए मतदान जारी है। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम 4…